Doordrishti News Logo

विवेकानंद जयंती पर भारत विकास परिषद ने की पुष्पांजलि अर्पित

जोधपुर,विवेकानंद जयंती पर भारत विकास परिषद ने की पुष्पांजलि अर्पित।भारत विकास परिषद जोधपुर महानगर की समस्त शाखाओं द्वारा आज सम्वित सर्कल स्थित स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प वर्षा की गई।
जोधपुर महानगर समन्वयक लोकेश मित्तल ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रान्तीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा,प्रान्तीय उपाध्यक्ष सेवा रामाकिशन भूतड़ा, प्रान्तीय संगठन सचिव गिरीश लोढा, महानगर सम्पर्क प्रमुख नारायण रुप राय,जोधपुर मुख्य शाखा अध्यक्ष अर्चना बिड़ला,सचिव सुरेश चन्द्र भूतड़ा,जोधपुर मारवाड़ शाखा अध्यक्ष डॉ.दिनेश पेड़ीवाल,उपाध्यक्ष आकाश मेहता,कैलाश चन्द्र राजपुरोहित, सचिव डॉ.दर्शन ग्रोवर,कोषाध्यक्ष आनन्द प्रकाश गुप्ता,रातानाडा शाखा उपाध्यक्ष मधुसूदन व्यास,सचिव डा. प्रवीण भार्गव,संगठन सचिव आलोक चाण्डक,कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश खण्डेलवाल,पावटा शाखा अध्यक्ष सम्पत सिंह टाक सहित बड़ी संख्या में जोधपुर मुख्य,जोधपुर मारवाड़, नन्दनवन,रातानाडा तथा पावटा शाखा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें – सकारात्मक सोच से ही जीवन को बनाया जा सकता है सफल-जस्टिस माथुर

इस अवसर पर सभी ने स्वामी विवेकानन्द के बताए मार्ग पर चल कर भारत के सर्वांगीण विकास के संकल्प का स्मरण करते हुए स्वस्थ,समर्थ, संस्कारित भारत के लिए समर्पित हो कर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
जोधपुर मारवाड़ शाखा द्वारा इस अवसर पर सूरसागर काली बेरी स्कूल एवं भूरी बेरी स्थित स्कूल में कच्ची बस्ती पाक विस्थापित रहवासी छात्र छात्राओं को ऊनी स्वेटर तथा पाठ्य सामग्री का विवरण किया गया। जोधपुर मारवाड़ शाखा उपाध्यक्ष आकाश मेहता तथा महिला संयोजक शशि प्रभा जैन के सौजन्य से चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित महात्मा गांधी राजकीय बालिका विद्यालय में एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत रक्त जाँच शिविर का आयोजन कर गुड़ चना एवं पदवेश वितरित किये गए।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 19, 2026

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

July 19, 2026

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

July 19, 2026

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

July 19, 2026

पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

July 19, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न

July 19, 2026

एनआई एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण

July 19, 2026

विशेष अभियान के तहत लग्जरी/स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण

July 19, 2026

मारुति सुजुकी ने आईटीआई जोधपुर के 18 प्रशिक्षार्थियों को दिए लेटर ऑफ इंटेंट

July 19, 2026