Doordrishti News Logo

देचू में एसयूवी आमने सामने भिड़ी,12 लोग घायल

जोधपुर,देचू में एसयूवी आमने सामने भिड़ी,12 लोग घायल।निकटवर्ती देचू थाना क्षेत्र में दो स्कॉर्पियो आपस में टकरा गई। हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची है।

यह भी पढ़िए – 217 किलो डोडा-पोस्त पकड़ा,दो तस्कर गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर 12 बजे के करीब हुआ। हाईवे पर अचानक से एक ऊंट सामने आ गया जिसे बचाने के प्रयास में स्कॉर्पियो सामने से आ रही दूसरी स्कॉर्पियो से टकरा गई। इसके चलते करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों ने अपने वाहनों से नजदीक के देचू अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर गंभीर घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से मथुरादास माथुर अस्पताल रेफर किया।

स्कॉर्पियो में सवार एक पक्ष के लोग चामुंडा से फलोदी की तरफ जा रहे थे। दूसरी स्कॉर्पियो में सवार लोग रामदेवरा से पाली की तरफ जा रहे थे। अचानक सडक़ पर ऊंट आने की वजह से गाडिय़ां अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गई। सूचना मिलने के बाद देचू थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सडक़ से हटवाया।

Related posts:

राज्यपाल ने दिलाई संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

September 7, 2026

पिलानी के डॉ.राघव पाठक को जर्मनी का प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक अवार्ड

September 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026