महिला की संदिग्ध मौत,आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप

  • पानी के टांंके में गिरने से मौत के आसार
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

जोधपुर,महिला की संदिग्ध मौत,आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप।शहर के निकट लूणी स्थित सिणली गांव में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके भाई ने दहेज प्रताडऩा एवं आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप लगाते हुए ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दी है। पुलिस इसमें अब जांच कर रही है। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। महिला की मौत पानी के टांके में गिरने से प्रथम दृष्टया होना बताया गया है।

यह भी पढें – मारवाड़ गौरव सम्मान समारोह आज,25 प्रतिभाओं का होगा सम्मान

लूणी थानाधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि डांगियावास के दांतीवाड़ा निवासी रामाराम पुत्र गुदडऱाम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी बहन 28 साल की मीता देवी की शादी आठ साल पहले सिणली निवासी विनोद के साथ हुई थी। मगर उसकी बहन को ससुराल वाले परेशान करते थे। जिसके चलते उसकी बहन की 26 अगस्त को मौत हो गई। मीता की मौत पानी के टांके में गिरने से होना बताया गया है। रिपोर्ट में महिला के पति विनोद के साथ ससुर,देवर जेठ अशोक,गोविंद,विष्णु आदि के खिलाफ आरोप लगाया गया कि यह लोग उसकी बहन को तंग और परेशान करते थे। उसे आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने के साथ बहन से मारपीट की गई। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिये – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews