Doordrishti News Logo

हनी ट्रेप का संदेह,ग्रामीण को फांस कर ब्लैकमेल कर रूपए ऐंठे

जोधपुर,शहर के राजीव गांधी नगर हलके में रहने वाले एक देहाती को हनी ट्रेप में फांस कर रकम ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दो पुरूषों एवं एक महिला के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। उसे शारीरिक मानसिक रूप से प्रताडित कर रूपए ऐंठे गए हैं। यह क्रम पिछले चार पांच साल से चला आ रहा है। पीडित ने अब राजीव गांधी नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने बताया कि मूलत: फलोदी हाल राजीव गांधी नगर हलके में रहने वाले एक शख्स ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह एक होटल में काम करता है। उसकी पहचान चार पांच साल पहले सुनीता नाम की महिला से हुई थी। बाद में उस महिला ने नजदीकियां बढाकर उसका शोषण शुरू कर दिया। इसमे गोपाल और बाबू खां नाम के दो अन्य शख्स भी उसे पिछले चार पांच साल से ब्लैकमेंल करते आ रहे हैं। उससे काफी रूपए, उसके जेवरात और अन्य कीमत सामान ने लिया। पुलिस ने इसमें हनी ट्रेप होने का अंदेशा जताया है। फिलहाल जांच की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026