11.97 ग्राम स्मैक के साथ सप्लायर गिरफ्तार बाइक जब्त
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),11.97 ग्राम स्मैक के साथ सप्लायर गिरफ्तार बाइक जब्त। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं इसमें लिप्त आरोपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लोहावट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक स्मैक सप्लायर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11.97 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की तथा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की। पुलिस अधीक्षक फलोदी सतनाम सिंह ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह चारण,वृताधिकारी लोहावट भवानीसिंह के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी बंशीलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
जोजरी नदी में प्रदूषण फैलाने पर 6 और उद्यमी गिरफ्तार
उप निरीक्षक रामसुख मय टीम ने प्राप्त आसूचना के आधार पर सरहद मोरिया में कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी मोरिया,थाना लोहावट निवासी सलीमदीन उर्फ सलीम खां पुत्र इलमदीन को 11.97 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से स्मैक की खरीद-फरोख्त तथा उससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

