Doordrishti News Logo

जोजरी नदी में प्रदूषण फैलाने पर 6 और उद्यमी गिरफ्तार

अब तक 17 आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोजरी नदी में प्रदूषण फैलाने पर 6 और उद्यमी गिरफ्तार। जोजरी नदी में प्रदूषण फैलाने के मामले में दर्ज एफआईआर में पुलिस ने 6 और उद्यमियों को गिरफ्तार किया है। मामले में 11 आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक इस मामले में 17 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

मामले में अब जयंतीलाल जैन,राकेश चौरडिय़ा, पारसमल संकलेचा,पवन लोहिया,श्रीकांत शर्मा और नरेंद्र छाजेड़ को पकड़ा है। जोजरी समेत क्षेत्र की अन्य नदियों में लगातार बढ़ते प्रदूषण का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देशों के बाद एसआईटी का गठन किया गया था।

वार्ड 50 जीतकर भाजपा की कुल सीटें हुई 45

एसआईटी की जांच के आधार पर 29 मई को ट्रस्ट के तत्कालीन 18 पदाधिकारियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद से पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इस मामले में पूर्व में कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट के मैनेजिंग डायरेक्टर जसराज बोथरा,एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नीलेश संचेती, ट्रेजरर सांगसिंह परिहार, ट्रस्टी सुरेश खेमानी और सुपरवाइजर गोपाल सहित 17 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी है।

इन 18 पदाधिकारियों को बनाया आरोपी
रिपोर्ट में सीईटीपी के प्रबंध निदेशक जसराज बोथरा,नीलेश संचेती, सांगसिंह परिहार,अशोक संचेती,जयंतीलाल जैन, जुगनु खान,नरेंद्र छाजेड़, पवन लोहिया, पारसमल धारीवाल,राकेश चौरडिय़ा,उमेश लीला, विनोद सिंघल,श्रीकांत शर्मा,जीएम सिंघवी, सुरेश खेमानी,मनोहर लाल खत्री और पारसमल संकलेचा को आरोपी बनाया गया है। इन सबकी गिरफ्तारियां हो चुकी हैं,जबकि वरुण धनाडिया की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Related posts:

विधि संकाय में NSS की तीनों इकाइयों ने लगाया रक्तदान शिविर

September 18, 2026

नाकाबंदी में ट्राफिक पुलिस के जवान की सड़क हादसे में संदिग्ध मौत

September 18, 2026

दुकान का शटर तोड़कर सामान और नगदी चुराई

September 18, 2026

एमडीएम अस्पताल मल्टीलेवल आईसीयू से मरीज लापता भाई ने दी रिपोर्ट

September 18, 2026

आफरी कैंपस में क्वार्टर के टूटे ताले लाखों के जेवरात और नगदी पार

September 17, 2026

नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप

September 17, 2026

नो पार्किंग में खड़े ट्रक से टकराई परिवार की कार एक की मौत पांच घायल

September 17, 2026

कार चालक को पिस्टल दिखाकर दहशत फैलाने वाले दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

September 17, 2026

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान का आगाज

September 17, 2026