प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान का आगाज

  • घर-घर जला आशीर्वाद का दीया
  • भाजपा 17 अक्टूबर तक चलाएगी अभियान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान का आगाज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा,समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज भी आज किया गया। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश के विकास,गरीब कल्याण,युवाओं, महिलाओं,किसानों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया है।

प्रधानमंत्री के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा,जनजागरूकता और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम से आज हुआ।

11.97 ग्राम स्मैक के साथ सप्लायर गिरफ्तार बाइक जब्त

शाम को भाजपा कार्यकर्ता,बूथ समिति के सदस्य,लाभार्थी एवं आमजन ने अपने घरों तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की मंगलकामना की। बूथ समिति के सदस्यों ने अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में लाभार्थियों के घर पहुंचकर उनके साथ ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित किया। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा के प्रति जनभागीदारी एवं शुभकामना का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। इसी के साथ 7 अक्टूबर तक सरकारी एवं निजी विद्यालयों में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन,सेवा कार्यों तथा विकसित भारत की संकल्पना को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस दौरान विद्यार्थियों के लिए चित्रकला सहित विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से पंचायत से लेकर वार्ड स्तर तक कार्यकर्ता विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद करेंगे तथा विकसित भारत के संकल्प,राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और सेवा भावना से संबंधित विषयों पर जानकारी देंगे।
‘मेरे सपनों का भारत’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को विकसित भारत की परिकल्पना से जोडऩे का प्रयास किया जाएगा।

रक्तदान शिविरों का आयोजन
विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत आज जिले में विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एमडीएम हॉस्पिटल,एम्स ब्लड बैंक, उम्मेद अस्पताल, एमजीएच,अम्बिका अस्पताल,जेआईटी ब्लड सेंटर,खाटोड़ तथा राज ब्लड सेंटर में शिविर लगाए गए।

मथुरादास माथुर चिकित्सालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.बीएस जोधा,अधीक्षक डॉ. विकास राजपूरोहित,उप अधीक्षक डॉ.दीपक टाक, डॉ.संदीप अरोड़ा,डॉ. करनी प्रताप,डॉ.पुष्पा परमार,विपिन पुरोहित, रविंद्र गुप्ता,सहित अन्य उपस्थित थे।

जोधपुर एयरपोर्ट पर यात्री सेवा अभियान शुरू
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया जोधपुर हवाई अड्डे की ओर से यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यात्री सेवा अभियान-2026 आज से शुरू हुआ जिसका आयोजन 10 अक्टूबर तक किया जाएगा।

एयरपोर्ट डायरेक्टर डॉ. मनोज उनियाल ने बताया कि अभियान के दौरान यात्री सुविधाओं,सेवा गुणवत्ता,सुरक्षा,स्वच्छता और कर्मचारियों के व्यवहार की समीक्षा की जाएगी। अभियान के औपचारिक शुभारंभ पर लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम, यात्री सहायता कार्यक्रम और सेल्फी विद पीएम बूथ जैसी गतिविधियां आयोजित की गई।

11.97 ग्राम स्मैक के साथ सप्लायर गिरफ्तार बाइक जब्त

अभियान के विभिन्न चरणों में हवाई अड्डे के प्रवेश,पार्किंग,बैठने की सुविधा,दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुविधाओं की समीक्षा की जाएगी। यात्रियों की शिकायतों और सुझावों को प्राथमिकता देते हुए फीडबैक क्यूआर, एयरसेवा,सुझाव पेटियों और अन्य माध्यमों से प्राप्त फीडबैक की समीक्षा की जाएगी।

इसी अवधि में प्राधिकरण की ओर से स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान भी चलाया जाएगा। यह अभियान 2 अक्टूबर तक आयोजित होगा। इसके तहत टर्मिनल भवन, यात्री आवागमन क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में विशेष सफाई अभियान,कचरा प्रबंधन और कचरा पृथक्करण की गतिविधियां की जाएंगी। गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को विशेष स्वच्छता अभियान और श्रमदान का आयोजन होगा।

Related posts:

विधि संकाय में NSS की तीनों इकाइयों ने लगाया रक्तदान शिविर

September 18, 2026

नाकाबंदी में ट्राफिक पुलिस के जवान की सड़क हादसे में संदिग्ध मौत

September 18, 2026

दुकान का शटर तोड़कर सामान और नगदी चुराई

September 18, 2026

एमडीएम अस्पताल मल्टीलेवल आईसीयू से मरीज लापता भाई ने दी रिपोर्ट

September 18, 2026

आफरी कैंपस में क्वार्टर के टूटे ताले लाखों के जेवरात और नगदी पार

September 17, 2026

नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप

September 17, 2026

नो पार्किंग में खड़े ट्रक से टकराई परिवार की कार एक की मौत पांच घायल

September 17, 2026

कार चालक को पिस्टल दिखाकर दहशत फैलाने वाले दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

September 17, 2026

11.97 ग्राम स्मैक के साथ सप्लायर गिरफ्तार बाइक जब्त

September 17, 2026