Doordrishti News Logo

जोधपुर, विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र- छात्राओं को अब एनसीसी को इच्छित विषय के रूप में चुनने का विकल्प होगा। नई शिक्षा पद्धति (एनईपी 2020) के अनुसार चॅाइस बेस्ट क्रेडिट सिस्टम(सीबीसीएस) के अंतर्गत आने वाले समय में सभी विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में पढने वाले स्नातक स्तर के छात्र- छात्राओं को एनसीसी इलेक्टिव विषय के रूप में पढने का अवसर प्राप्त होगा।

एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर कर्नल एमएस महार ने बताया कि एनसीसी विश्व के युवाओं का सबसे बड़ा यूनिफॅार्म संगठन है और इसमें वर्तमान में भारत के 14 लाख से अधिक कैडेट सम्मिलित हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कैडेट कोर स्कूल और कॅालेज के छात्रों के लिए स्वैच्छिक आधार पर एक त्रि-सेवा संगठन है जिसमें सेना, नौसेना और वायु विंग शामिल है जो देश के युवाओं को अनुशासित और देशभक्त बनाता है।

ये भी पढ़े :- जिला कलेक्टर ने जारी किए नई गाइडलाइन के आदेश

उन्होंने बताया कि इस नई पहल से एनसीसी के ‘बी‘ और ‘सी‘ सर्टिफिकेट प्राप्त करने के साथ ही अब उच्च शिक्षा में एकेडमिक क्रेडिट भी प्राप्त किए जा सकेंगे। साथ ही भारतीय सेना व अर्द्धसैनिक बलों की विभिन्न योजनाओं में भी विशेष लाभ प्राप्त किया जा सकेगा। एनसीसी को इलेक्टिव सब्जेक्ट के रूप में चुने जाने के लिए यूजीसी के दिशा निर्देशों के अनुसार छः सेमेस्टर और 24 क्रेडिट पॅाइंट में विभाजित किया गया है। यह कोर्स सिद्धान्त और व्यवहार पर आधारित होगा।

उन्होंने बताया कि इसमें सैन्य इतिहास पढने के साथ-साथ विद्यार्थियों को सैन्य विषय, युद्ध कौशल, हथियार प्रशिक्षण, आपदा प्रबंधन, राष्ट्रीय सुरक्षा, राष्ट्रीय एकता और जागरूकता और संरक्षण आदि का ज्ञान प्राप्त होगा। इससे विद्यार्थियों में निर्णय कौशल व समस्याओं का प्रभावी समाधान भी प्राप्त हो सकेगा।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026