विधार्थियों को दी सीवरेज प्रणाली के बेहतर उपयोग व रख रखाव की जानकारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विधार्थियों को दी सीवरेज प्रणाली के बेहतर उपयोग व रख रखाव की जानकारी।
राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के जन जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत प्रगतिशील उच्च प्राथमिक विधालय,नाथों की बगिची के पास जोधपुर में परियोजना कार्यों में जन सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु विद्यार्थी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रूडिप अधीक्षण अभियंता शिवराम सोनी के मार्ग दर्शन में किया गया।

इसमें छात्र छात्राओं को परियोजना के तहत हो रहे कार्यों के बारे मे जानकारी दी। सीवरेज प्रणाली के सही क्रियान्वयन,बेहतर उपयोग व सुचारू रूप मे संचालन के बारे मे बताया। रूडिप कैंप युनिट से सामाजिक विकास विशेषज्ञ संतलाल सारण ने चर्चा करते हुए कहा कि घरों से निकलने वाले कचरे को सीवरेज लाईन में प्रवाहित नहीं करना चाहिए। इससे लाईनें अवरुद्ध हो जाती हैं जिससे घरों के आस-पास बदबू व गंदगी फैलेगी।

एसएन मेडिकल कॉलेज में व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन

रसोई व स्नान घर के जल निकासी स्थान पर जालियां अवश्य लगानी चाहिए। वर्षा जल को सीवरेज प्रणाली से नहीं जोडा जाये। व्यक्तिगत स्वच्छता व स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए बच्चों को बताया कि नियमित स्नान करना, नाखून काटना व खाना खाने से पहले हाथ साबुन से अच्छी तरह से धोना तथा अपने आस पास सफाई रखनी चाहिए। एएसडी धीरेन्द्र वैष्णव ने शहर में रूडिप परियोजना के तहत हो रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी व बच्चों से आग्रह किया कि वे प्राप्त जानकारी अपने घर पर जाकर अवश्य साझा करें।

प्रधानाध्यापक बेबी बानों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों में जागरूकता बढती है। चर्चा में अध्यापक अनिल सिंह,नरेश व्यास, अध्यापिका सुनीता पचार ने भाग लिया व संवेदक फर्म मैसर्स ईगल ईन्फ्रा आउटरीच टीम से लक्ष्मि सैनी, कमलेश कुमार ने सहयोग किया।

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026