100 श्याम भक्त बाटेंगे जोधाणा वृद्धाश्रम में खुशियां

  • श्याम बाबा की 100 मूर्तियां लगाने वाले श्याम भक्ति सेवा संस्थान के दो वर्ष पूरे
  • 10 अक्टूबर को जोधाणा वृद्धाश्रम में वृद्धजन को कराएंगे भोजन
  • आमसभा के साथ दीपावली स्नेह मिलन समारोह का भी होगा
  • संतों के सानिध्य में होगा आयोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),100 श्याम भक्त बाटेंगे जोधाणा वृद्धाश्रम में खुशियां।सामाजिक सरोकार में अग्रणी श्याम भक्ति सेवा संस्थान के दो वर्ष पूरे होने पर संस्थान अध्यक्ष मोनिका प्रजापत के नेतृत्व में 10 अक्टूबर को जोधाणा वृद्धाश्रम में के वृद्धजन को भोजन कराते हुए संतों के सानिध्य में स्थापना दिवस, दीपावली स्नेह मिलन तथा आम सभा का आयोजन किया जायेगा।

श्याम भक्ति सेवा संस्थान के कार्यवाहक सचिव हेमंत ललवानी ने बताया कि शुक्रवार 10 अक्टूबर को संस्थान के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर संस्थान अध्यक्ष मोनिका प्रजापत की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बिजोलाई आश्रम के महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी, सैनाचार्य अचलानंद गिरी,बड़ा रामद्वारा के महंत रामप्रसाद,साध्वी प्रीति प्रियंमवंदा और संस्कृत अकादमी की पूर्व चेयरमैन डॉ जया दवे के सानिध्य में यह आयोजन किया जायेगा।

विधार्थियों को दी सीवरेज प्रणाली के बेहतर उपयोग व रख रखाव की जानकारी

संस्थान के कोषाध्यक्ष जगदीश कुमार,कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा गौड़ और लक्की गोयल ने अपनी टीम के साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। इस आयोजन को लेकर पूरे श्याम भक्ति सेवा संस्थान परिवार में उत्साह है। संस्थान की अध्यक्ष मोनिका प्रजापत ने बताया कि सामाजिक सरोकारों,मानव मात्र की सेवा में 2 साल तक जिस रूप में समर्पित रहे हैं,उसका सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि सभी के सामूहिक प्रयासों से 100 विभिन्न मंदिरों में श्याम बाबा की 100 मूर्तियों की स्थापना की गई,जो एक रिकॉर्ड है।

उन्होंने बताया कि गायों के संरक्षण के लिए गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने,योग और रक्तदान को बढ़ावा देने के क्षेत्र में काम करने का अवसर मिला। ठंड में जरूरमंद बच्चों को स्वेटर उपलब्ध करवाए,वृद्धजन का सम्मान भी किया गया। संतों का गुरु पूर्णिमा पर मान सम्मान बढ़ाने,नेकी की दीवार,गौसेवा,वानर सेवा, पर्यावरण संरक्षण,पौधे वितरण का भी किया पुनीत कार्य किया गया।

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026