प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत
जोधपुर,शहर के माता का थान स्थित मंदिर के पास में ट्रेक्टर चालक की लापरवाही से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। वह यहां पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। माता का थान पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया है। ट्रेक्टर ट्राली को पुलिस ने जब्त किया है।
पुलिस ने बताया कि नागौर जिले के खाटू स्थित मुंडी निवासी भागीरथ पुत्र बन्नाराम जाट ने मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया कि उसका बेटा विकास यहां जोधपुर में रह कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। सोमवार को वह माता का थान मंदिर के पास से अपनी बाइक से निकल रहा था। तब एक ट्रेक्टर ट्राली के चालक ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे एमजीएच लाया गया। मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। ट्रेक्टर ट्राली को जब्त कर लिया गया है। घटना में अग्रिम जांच जारी है।
ये भी पढ़ें- एक ही दिन में पकड़े 826 बेटिकट यात्रियों से वसूले पौने पांच लाख रुपए
महादेव मंदिर में चोरी
सूरसागर पुलिस थाने में सोढ़ों की ढाणी कालीबेरी निवासी लक्ष्मणसिंह पुत्र खूमसिंह ने मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया कि यहां पर महादेव मंदिर है। सोमवार की दोपहर में अज्ञात चोर मंदिर से टंकोर और शेषनाग को चुरा ले गया। शेषनाग शिवलिंग पर लगा हुआ था। पुलिस अब चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

