वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में बिना कन्फर्म टिकट यात्रा पर सख्त कार्रवाई

  • बिना टिकट/अनधिकृत यात्रा है दंडनीय अपराध
  • अब तक 2100 यात्रियों से 40.39 लाख रुपए की वसूली

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में बिना कन्फर्म टिकट यात्रा पर सख्त कार्रवाई। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि वंदे भारत एक्सप्रेस पूरी तरह से आरक्षित श्रेणी की प्रतिष्ठित प्रीमियम सेमी हाई स्पीड ट्रेन है,जिसमें बिना कन्फर्म टिकट,स्टैंडिंग,प्लेटफॉर्म टिकट अथवा अनारक्षित यात्रा की अनुमति नहीं है।

रेल प्रशासन के अनुसार नियमों की अनदेखी कर बिना वैध टिकट यात्रा करते पाए जाने पर टिकट जांच दल द्वारा सघन जांच के दौरान कड़ी कार्रवाई की जा रही है। ऐसे मामलों में रेलवे अधिनियम,1989 के प्रावधानों के तहत यात्रा किराया सहित भारी जुर्माना वसूला जा रहा है, जो सामान्य ट्रेनों की तुलना में कहीं अधिक है।

जोधपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में निरंतर जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे केवल कन्फर्म टिकट होने पर ही वंदे भारत ट्रेन में यात्रा करें।

नया वर्ष नई ऊर्जा नए संकल्प और नई उपलब्धियाँ लेकर आए- डीआरएम

ट्रेन की विशेष बातें
वंदे भारत एक्सप्रेस में सभी दरवाजे स्वचालित होते हैं। प्लेटफॉर्म पर परिचितों/परिजनों को छोड़ने आने वालों का ट्रेन के भीतर प्रवेश वर्जित है। अनजाने में ट्रेन में रह जाने की स्थिति में बिना टिकट यात्रा मानी जाएगी,जिस पर जुर्माना लगेगा।

जुर्माने का प्रावधान
जोधपुर-साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस: बिना टिकट 855 रुपए तक।
जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस: न्यूनतम 2385 रुपए तक।

अब तक कार्रवाई का विवरण
अब तक दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में आवागमन में कुल 2100 यात्री बिना टिकट पकड़े गए हैं। उनसे कुल 40.39 लाख रुपए की वसूली की गई है,जिसमें 18.57 लाख रुपए जुर्माना राशि शामिल है।

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026