साइबर अपराध पर सख्ती हर थाने में मिलेगी डिजिटल मदद-डीजीपी
- जोधपुर में की कानून-व्यवस्था पर बैठक
- साइबर ठगी रोकना प्राथमिकता
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),साइबर अपराध पर सख्ती हर थाने में मिलेगी डिजिटल मदद-डीजीपी।राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा ने कानून-व्यवस्था और बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर अहम बैठक कीं। बैठक उन्होंने विभाग की नई रणनीति साझा करते हुए साफ किया कि अब साइबर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होगी और आम जनता को तुरंत राहत देने पर फोकस रहेगा। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव शर्मा सोमवार को जोधपुर दौरे पर रहे,जहां उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर विभाग की भावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
डीजीपी राजीव शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि साइबर ठगी और डिजिटल अपराधों पर नियंत्रण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। राज्य सरकार द्वारा पहले ही प्रत्येक जिले में साइबर थाना स्थापित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के बाद पुलिस कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण देने के निर्देश भी दिए गए हैं।
धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के गले से फिर चेन चोरी
योजना अब जिला मुख्यालयों तक सीमित नहीं रहेगी
डीजीपी शर्मा ने कहा कि विभाग की योजना अब जिला मुख्यालयों तक सीमित नहीं रहेगी,बल्कि हर सामान्य थाने में भी प्रशिक्षित पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे,जो साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत कार्रवाई कर सकेंगे। इसका उद्देश्य आम जनता को त्वरित न्याय दिलाना और डिजिटल ठगी के शिकार लोगों को समय पर मदद उपलब्ध कराना है।
स्वागत कक्षों का आधुनिकीकरण
डीजीपी शर्मा ने पुलिसिंग में सुधारों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि स्वागत कक्षों के आधुनिकीकरण और रात्रि गश्त को मजबूत करने से सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता और शीघ्रता से सुना जाए।
आमजन से भी अपील सूचना देने में करें सहयोग
डीजीपी शर्मा ने आम जनता से भी अपील की कि पुलिस को समय पर सूचना और सहयोग देने से कानून- व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। पत्रकारों से बातचीत के बाद पुलिस महानिदेशक पचपदरा रिफाइनरी के लिए रवाना हो गए।
