आवारा भैंस ने 5 साल की मासूम को पैरों से रौंदा,अस्पताल में मौत
जोधपुर,आवारा भैंस ने 5 साल की मासूम को पैरों से रौंदा,अस्पताल में मौत।शहर में शनिवार को एक आवारा भैंस ने मां के साथ आ रही पांच साल की मासूम को पैरों से रौंद दिया। बच्ची को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन वहां इलाज के बीच उसने दम तोड़ दिया। इधर भैंस के आतंक के सूचना पर नगर निगम का दस्ता वहां पहुंचा और भैंस को गाड़ी में डालकर ले गया। भैंस आवारा होने के साथ पागल बताई जाती है। भैंस का मालिक कौन है इसकी जानकारी नहीं लग सकी है। इसमें भैंस मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें – निर्माणाधीन कार्यों का किया अवलोकन
मां के साथ थी बच्ची,आंखों के सामने हुआ हादसा
कुम्हारियां का कुआं ओलिया मस्जिद के पास में रहने वाली पांच साल की
तब्सु पुत्री फिरोज हुसैन शाम करीब 4 बजे अपनी मां के साथ घर की तरफ आ रही थी। घर भी पास में ही था। तब्सु का भाई मां की गोद में था। तभी चांदपोल की तरफ से एक आवारा भैंस पीछे से आई तब्सु को पहले सीधे से उछाला और फिर उछालते हुए सीने पर पैर रख दिए। वह मौके पर ही बेहोश हो गई। मां चिल्लाई तो लोग दौडक़र आए और भैंस को पकड़ कर बांधा गया। घायल मासूम को तुरंत उम्मेद अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां आधा घंटा इलाज चला लेकिन उसने दम तोड़ दिया। खांडाफलसा पुलिस ने बताया कि भैंस का मालिक कौन है पता लगाया जा रहा है। परिजन की तरफ से रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल मामला दर्ज होने से इंकार किया गया है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

