मंदिर प्रशासन के खिलाफ एफआईआर दर्
- जूनी मंडी गंगश्यामजी मंदिर हादसा
- घायल के पर्चा बयान पर केस दर्ज -तीन अब भी अस्पताल में भर्ती
जोधपुर,मंदिर प्रशासन के खिलाफ एफआईआर दर्ज।शहर के अंदरूनी क्षेत्र जूनी मंडी स्थित गंगश्यामजी मंदिर में शुक्रवार की रात हुए हादसे में घायल एक शख्स ने पुलिस में मंदिर प्रशासन के खिलाफ रिपोर्ट दी है। पुलिस ने उसके पर्चा बयान पर केस दर्ज कर अब जांच आरंभ की है। हादसे में घायल चार में से तीन लोग अब भी उपचाराधीन है। एक की हालत गंभीर होना बताया जाता है।
सनद रहे कि मंदिर में शुक्रवार को नंद उत्सव कार्यक्रम के समय डीजे लाइट का खंभा भीड़ के ऊपर गिर गया था। इसमें चार लोग घायल हो गए थे। घायलों में तीन युवक और एक बच्चा भी शामिल है। भीड़ में घायल हुए लोगों को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है,यहां उनका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें – समस्त न्यायालयों में व न्यायक्षेत्र की तालुकाओं में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित
मंदिर में 1500 से 2000 लोग मौजूद थे। मंदिर प्रबंधन ने मटकी डीजे लाइट के खंभे पर बांध रखी थी। प्रतियोगिता के दौरान किसी ने मटकी की रस्सी पकडक़र खींची तो डीजे लाइट का खंभा या ट्रेस अनियंत्रित होकर लोगों की भीड़ पर गिर गया। इस बीच 10 से 12 लोगों को चोट लगी। इनमें से चार लोग ज्यादा घायल हो गए। इसमें अर्जुन 30, कैलाश सोनी 28 और जितेंद्र 25 और प्रियंका नाम की बच्ची घायल हुई। कैलाश सोनी ज्यादा गंभीर है,वह बेहोशी की हालत में है। सभी लोगों को एमजीएच लेकर पहुंचे थे। इधर सदर कोतवाली पुलिस ने बताया कि घांचियों का बास निवासी अर्जुनराम भाटी के पर्चा बयान पर केस दर्ज किया गया है। जिस पर अनुसंधान आरंभ किया गया है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल किजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

