राज्य स्तरीय दल ने किया विभिन्न राजकीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण
135 राजपत्रित अधिकारी सहित 336 अराजपत्रित कर्मचारी मिले अनुपस्थित
जोधपुर,राज्य स्तरीय दल ने किया विभिन्न राजकीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण। प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग की शासन सचिव उर्मिला राजोरिया के निर्देशानुसार उप शासन सचिव रमेश चन्द परेवा एवं अतिरिक्त निदेशक (निरीक्षण) के नेतृत्व में राज्य स्तरीय निरीक्षण दल के सदस्य अनुभाग अधिकारी महेन्द्र कुमार सरावता,सहायक अनुभाग अधिकारी चैना राम भदाला एवं सहायक अनुभाग अधिकारी मदन लाल ने मंगलवार को सुबह 9.40 बजे जोधपुर जिला मुख्यालय के विभिन्न राजकीय कार्यालयों एवं विभागों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
यह भी पढ़ें – कच्ची शराब और अवैध हथियारों की तलाश में पुलिस की नट बस्ती में छापेमारी
शासन उप सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक (निरीक्षण) रमेश चन्द परेवा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जोधपुर जिला मुख्यालय के विभिन्न राजकीय कार्यालयों एवं विभागों की संधारित 121 उपस्थिति पंजिकाएं मौके पर ही जब्त की गई।
उन्होंने बताया कि इन कार्यालयों एवं विभागों के कुल 569 राजपत्रित अधिकारियों में से 135 राजपत्रित अधिकारी अनुपस्थित पाये गये जो 23.72 प्रतिशत है। कुल 1318 अराजपत्रित कर्मचारियों में से 336 कर्मचारी अनुपस्थिति पाये गये जो 25.49 प्रतिशत है।
उन्होंने बताया कि अनुपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिको के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की रिपोर्ट उच्च स्तर पर भेजी जाएगी।
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना आज

