Doordrishti News Logo

दोस्तों में आपसी विवाद के बाद चाकूबाजी

पीठ में मारा चाकू

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दोस्तों में आपसी विवाद के बाद चाकूबाजी।शहर के विवेक विहार पुलिस थाना क्षेत्र के नंदवान गांव में दोस्तों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर एक ने दूसरे पर घरेलु चाकू से हमला कर दिया। चाकू का वार दूसरे दोस्त की पीठ में लगा। उसे अस्पताल ले जाया गया और केस दर्ज किया गया।

ऑयल फैक्ट्री श्रमिक ने फंदा लगाकर दी जान

पीडि़त के भाई की तरफ से विवेक विहार थाने में इस बाबत रिपोर्ट दी गई। मामले में आरोपी के पिता को पुलिस ने शांतिभंग में पकड़ा है, मगर आरोपी हाथ नहीं लगा है। विवेक विहार थाना पुलिस ने बताया कि बेनिवालों का बास नंदवान निवासी बुधाराम पुत्र प्रतापराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई जेठाराम और ताराचंद आपस में दोस्त है,14 मार्च की शाम को यह लोग साथ बैठे थे तब किसी बात को लेकर विवाद हो गया और ताराचंद ने उसकी पीठ पर घर में रखे चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह जख्मी हो गया।

पुलिस ने बताया कि घायल को प्राथमिक उपचार करवाया गया। आरोपी फरार है,जिसकी तलाश जारी है। उसके पिता को पुलिस ने शांतिभंग में पकड़ा है। मामले में जांच एसआई सरोज लता की तरफ से की जा रही है।

Related posts: