Doordrishti News Logo

आम के लिए खास बजट

राजस्थान का बजट विधान सभा मे पेश

जयपुर, राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज विधानसभा में राज्य का बजट पेश कर रहे हैं। यह मुख्यमंत्री गहलोत की तीसरी सरकार का चौथा बजट है। इस बार गहलोत द्वारा पेश बजट कई मायनों में काफी खास है। अपना बजट भाषण शुरु करते हुए उन्होंने सायरना अंदाज में कहा कि “न पूछो कि मेरी मंजिल कहां है अभी तो सफर का इरादा किया है न हारूँगा हौसला उम्र भर यह मैंने किसी से नहीं खुद से वादा किया है”।

आम के लिए खास बजट

राजस्थान सरकार 2004 के बाद के कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन की सौगात दी।

बजट की मुख्य बातें

@ मनरेगा में 100 दिन की बजाय 125 दिन किए

@ मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना लागू होगी, 5 लाख तक का दुर्घटना बीमा निःशुल्क

@महिला चिकित्सालय और जनाना अस्पताल का विस्तारीकरण होगा:

@18 जिलों में नर्सिंग कॉलेज खुलेंगे

@ 200 नए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की होगी भर्ती

@सभी सेकेंडरी स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होंगे क्रमोन्नत

@2000 इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जाएंगे

@जोधपुर में नया डेंटल कॉलेज बनेगा

@1000 नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे

@मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 600 करोड़

@50 उप स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

@लोक कलाकारों के मानदेय भत्तों में 25% की वृद्धि

@181 हेल्पलाइन और अधिक सुदृढ़ होगी

@मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की बड़ी घोषणा

@योजना के लिए एक करोड़ 33 लाख चिरंजीवी परिवारों को 3 वर्ष के इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन मिलेंगे

@महिलाओं को मिलेंगे स्मार्ट फोन

@ओपन जेल में बनाए जाएंगे 240 आवास

@ कई नवीन पुलिस थानों की भी घोषणा

@कई पुलिस चौकियों को पुलिस थानों में क्रमोन्नत करने की घोषणा

@अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय खोलने की घोषणा

@राज्य के सभी जिलों में साइबर पुलिस स्टेशन की घोषणा

@108 एम्बुलेंस की तर्ज पर 500 पुलिस मोबाइल यूनिट

@अभय कमांड सेंटर, 500 पुलिस मोबाइल टीम की घोषणा

@प्रदेश के ऐतिहासिक मंदिरों पर विशेष फोकस

@वागड टूरिस्ट क्षेत्र बनेगा

@डूंगरपुर और बांसवाड़ा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बेणेश्वर त्रिपुरा सुंदरी समेत अनेकों स्थानों पर नई योजना

@500 पर्यटक मित्रो की होगी भर्ती

@ एडवेंचर टूरिज्म स्कीम होगी लागू

@प्रत्येक जिले में 2-2 पर्यटन स्थल चिन्हित होंगे

@पर्यटन विकास कोष के लिए एक हजार करोड़

@कैप टू एनिमल स्कीम होगी शुरू

@सांभर लेक प्रोजेक्ट की घोषणा

@डांग, मेवात व मगरा क्षेत्र विकास बोर्ड के लिए बजट 10 करोड़ से बढ़ाकर 25-25 करोड़

@उदयपुर के कोटडा तहसील में 1800 करोड़ की लागत से बांध निर्माण होगा

@उदयपुर व कोटा में बनेगा विकास प्राधिकरण

@जल जीवन मिशन में 1620 करोड़ रुपए की लागत से क्षेत्रीय जल प्रदाय योजना के डीपीआर बनाकर कार्य किया जाएगा

@1390021 करोड़ की लागत से प्रदेश के 5833 गांव के 1224000 लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा

@चारदीवारी में सफाई कार्य होंगे

@ जयपुर मेट्रो के विस्तार की घोषणा,1185 करोड़ खर्च होंगे

@जयपुर मेट्रो का विस्तार बड़ी चौपड़ से दिल्ली और आगरा हाईवे तक होगा

@1500 करोड़ की स्मार्ट सिटी योजना की घोषणा

@2 लेन राज्यमार्ग बनाने की घोषणा

@ नगर पालिका, नगर परिषद व नगर निगम क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत की घोषणा

@ प्रत्येक विधानसभा में सड़कों के लिए 10 करोड़ की घोषणा

@500 मदरसों में स्मार्ट क्लास रूम बनेंगे

@अल्पसंख्यकों के लिए मुख्यमंत्री ने खोला पिटारा

@ 7 अल्पसंख्यक बालक, बालिका आवासीय भवन बनेंगे

@सावित्रीबाई बालिका छात्रावास खोले जाएंगे

@जोधपुर में जनजाति आवासीय विद्यालय की होगी स्थापना

@मुख्यमंत्री पुनर्वास योजना लागू की जाएगी

@ दिव्यांग जनों के लिए खुलकर पिटारा खोला मुख्यमंत्री गहलोत ने @जामडोली में बाबा आमटे विश्व विद्यालय बनेगा दिव्यांगों के लिए

@ मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना की संख्या 5000 होगी

@इंदिरा रसोई की संख्या अब 1000 होगी

@ ईडब्ल्यूएस परिवारों के लिए 100 करोड़ की घोषणा

@ एससीएसटी विकास कोष की राशि 500 करोड़

@ राजस्थान एससीएसटी फंड का बिल पेश किया जाएगा विधानसभा में

@ सीआईएसएफ की तर्ज पर आर आईएसएफ का गठन होगा

@ दो हजार कर्मियों की भर्ती होगी

@ जयपुर, उदयपुर, कोटा में राजीव गांधी नॉलेज हब बनेगी, इस पर 2-2 करोड़ रुपए की लागत आएगी

@ 32 औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना होगी

@ किसी अन्य राज्य में नौकरी कर रहे पदक विजेता खिलाड़ी को राजस्थान में नियुक्ति देने का प्रावधान

@एक लाख भर्ती की घोषणा

@एसओजी में एंटी चीटिंग सेल का गठन होगा, प्रतियोगी परीक्षाओं की भर्ती परीक्षाओं में चैटिंग को रोकने के लिए

@पदों की संख्या 32 हजार से बढ़ाकर 62000 की

@ जुलाई 2022 में होगी रीट की परीक्षा

@पुराने अभ्यर्थियों से आवदेन शुल्क नहीं लिया जाएगा

@ बीकानेर भरतपुर और कोटा में विज्ञान केंद्र स्थापित होंगे

@महिलाओं के लिए सीएम वर्क फ्रॉम होम योजना की घोषणा

@दिल्ली में नेहरू यूथ होस्टल बनेगा, राजीव गांधी नॉलेज हब बनेंगे

@ कर्मचारियों को खेल प्रतियोगिता में ऑन ड्यूटी व प्रमोशन का तोहफा

@ स्वामी विवेकानंद की एक पंक्ति का उदाहरण देते हुए युवाओं की घोषणा

@ जोधपुर में 10 करोड़ की लागत से नया खेल सेंटर बनेगा

@एसएमएस स्टेडियम में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण

@ टोंक में मल्टीपरपज इनडोर स्टेडियम बनेगा

@ पैरा खेल एकेडमी बनाएगी, सामान्य खिलाड़ियों की तरह पैरा खिलाड़ियों को जमीन मिलेगी

@ सावित्रीबाई फुले वाचनालय खुलेंगे @15000 छात्रों को दी जाएगी कोचिंग

@ विभिन्न संवर्ग में उच्च शिक्षण के क्षेत्र में कई निजी शिक्षण कॉलेजों की सौगात

@ जेएलएन मार्ग पर स्थित सभी शैक्षणिक संस्थानों को हब के रूप में विकसित किया जाएगा

@3820 सेकेंडरी विद्यालयों को सीनियर सेकेंडरी विद्यालयों में क्रमोन्नत किया जाएगा

@बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बालिका विद्यालयों को क्रमोन्नत किया जाएगा

@इंग्लिश मीडियम स्कूलों के लिए अलग से कैडर बनेगा

@10,000 अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों की भर्ती होगी

@2000 इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जाएंगे

@सभी सेकेंडरी स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्रमोन्नत होंगे

@राजस्थान पब्लिक ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी का गठन प्रस्तावित

@जयपुर में रोड सेफ्टी इंस्टीट्यूट खुलेगा

@200 नए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की भर्ती

@19 ब्लॉक में आयुष चिकित्सालय

@प्रत्येक जिले में कैंसर डायग्नोसिस वेन उपलब्ध होंगी

@सभी सात संभाग मुख्यालयों पर सुपर स्पेशलिटी सेवाएं विस्तारित होंगी

@आरयूएचएस और इसके अधीन डेंटल कॉलेज का 100 करोड़ रुपए से पुनरुत्थान किया जाएगा

@किसी व्यक्ति का चिरंजीवी कार्ड नहीं होगा, तो कलेक्टर को अधिकृत किया

@सभी आउटडोर और इंडोर सभी प्रदेशवासियों के लिए पूरी तरह से निःशुल्क

@मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना लागू होगी

@ 5 लाख तक का दुर्घटना बीमा निःशुल्क होगा

@कई जिला अस्पतालों में बिस्तरों की बढ़ोतरी का तोहफा

@प्रदेश के 18 जिलों में नर्सिंग कॉलेज

@एसएमएस अस्पताल में 5 नए विभाग खुलेंगे

@ महिला चिकित्सालय और जनाना अस्पताल का विस्तार होगा

@कोटा और बीकानेर मेडिकल कॉलेज में पीजी छात्रावास

@जोधपुर में नया डेंटल कॉलेज बनेगा

@1000 नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे

@मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 600 करोड़

@ इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना की घोषणा

@ प्रति वर्ष 100 दिवस का रोजगार उपलब्ध होगा

@ इस पर करीब 800 करोड़ रुपये खर्च

@ कोरोना काल में शिक्षा में नुकसान की भरपाई के लिए 3 महीने का ब्रिज कोर्स विद्यार्थियों के लिए होगा

@50 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी

@118 लाख घरेलू उपभोक्ता को लाभ

@ 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वालो को 50 यूनिट फ्री

@150 यूनिट तक 3 रुपए प्रति यूनिट अनुदान

@150 से 200 यूनिट तक 2 रुपए प्रति यूनिट अनुदान

@ चिरंजीवी योजना में अब 5 लाख की बजाय 10 लाख तक इलाज

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026