जमीन विवाद में बेटा और पोते ने मिलकर वृद्ध मां बाप की हत्या कर डाली
- दोहरे ब्लाइंड मर्डर का खुलासा
- जमीन छोटे पुत्र के नाम से होने पर हुए खफा
- वृद्ध का भी 17 अप्रेल को टूट गया दम
जोधपुर(डीडीन्यूज),जमीन विवाद में बेटा और पोते ने मिलकर वृद्ध मां बाप की हत्या कर डाली। शहर के निकट डांगियावास स्थित बिसलपुर गांव में 31 मार्च की शाम को वृद्ध दंपति पर हुए जानलेवा हमले के ठीक तीन दिन पहले वृद्ध महिला की मौत हो गई। अब 17 अप्रेल को वृद्ध व्यक्ति का भी दम टूट गया। पुलिस ने दोहरे हत्या काण्ड का खुलास करते हुए उनके बेटा-पोते को गिरफ्तार किया है। जमीन विवाद में यह हत्या की गई। पुलिस ने अथक परिश्रम के बाद इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है।
इसे भी पढ़ें – सुरक्षित रेल संचालन व बेहतर यात्री सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता-त्रिपाठी
डांगियावास थानाधिकारी आसिमा वासवानी ने बताया कि बिलसपुर गांव निवासी गंगाराम पुत्र घीसाराम जाट ने यह रिपोर्ट दी थी। 31 मार्च की शाम को उसकी माताजी 75 वर्षीय भीखी देवी घर पर थी। तब अज्ञात हमलावर घर में घुसे और उसकी माताजी पर हमला किया जिससे वे बुरी तरह लहूलुहान हो गई। ठीक घर से दो सौ मीटर दूरी पर उसके पिता 80 साल के घीसाराम पर भी हमला किया गया। दोनों के सिर पर गंभीर चोटें लगी।
घटना पता लगने पर बाद में उन्हेें अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के दो दिन बाद वृद्ध भीखी देवी की मौत हो गई थी। घायल घीसाराम जाट की 17 अप्रेल को मौत हो गई। उनके भी बयान नहीं हो पाए। वे जीवन मृत्यु से संघर्ष करते रहे।
थानाधिकारी आसिमा वासवानी ने बताया कि प्रकरण के खुलासे के लिए पुलिस की टीम का गठन करते हुए अब मृतक के पुत्र सावरराम जाट एवं उनके पोते दिनेश जाट को गिरफ्तार किया गया है। हत्या किस चीज से की गई इस बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
जमीन विवाद में हत्या,यूं हुआ पुलिस को शक
जिस दिन घटना हुई उस दिन से पुलिस ने प्रकरण में तफ्तीश आरंभ करते हुए पता लगाया कि गांव में कुछ रोज पहले जमाबंदी को लेकर कैंप लगाया गया था। जहां पर मृतक घीसाराम के पुत्र सावरराम को पता लगा कि जमीन उसके भाई गंगाराम के नाम की गई है तो वह आहत हो गया और फिर उसने मां पिता की हत्या का प्लान बनाया। उसने अपने बेटे दिनेश को साथ लिया और वारदात को अंजाम दिया।देर रात निंबा निंबड़ी में बदमाशों ने घर पर हमला कर फैलाई दहशत
अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।