Doordrishti News Logo

कार में लादा गया अवैध डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार

-ग्रामीण एरिया में ब्रिकी के लिये लाया गया 39.00 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), कमिश्ररेट की डांगियावास पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी डोडा पोस्त कार में लेकर आया और उसे ग्रामीण एरिया में सप्लाई करना था। उससे अब अग्रिम पड़ताल की जा रही है।

पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया,डीसीपी इस्ट मनीष चौधरी,एडीसीपी नरेन्द्र देवडा अतिरिक्त एवं एसीपी मंडोर अनिल शर्मा सहायक के दिशा निर्देशन में वर्तमान समय में जोधपुर के शहर व ग्रामीण एरिया में अवैध मादक पदार्थ रखने वालों की धरपकड़ करने के लिये मन् थानाधिकारी डांगियावास जोधपुर पूर्व को विशेष निर्देश प्राप्त होने पर डांगियावास थानाधिकारी राजूराम काला मय टीम द्वारा दिनेश से 39.00 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।

फार्मा कंपनी के गोदाम के ताले तोड़कर बुलेट चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

घर में कमाने वाला कोई नहीं,तस्करी करने वालों के संपर्क में आया :-
अब तक पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिनेश के माता पिता के वृद्ध होने से एवं घर में कोई कमाने वाला नहीं होने से दिनेश घर में सबसे बड़ा था। आरोपी तस्करी करने वालें लोगों को देखकर उनके सम्पर्क में आया और उनके साथ मिल कर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने लग गया।

अल्टो कार को रूकवा कर ली तलाशी :-
पुलिस गश्त करते सरहद जालेली फौजदार पहुंची। तब एक अल्टो कार जो तेज गति से आती हुई दिखाई दी जिसको पुलिस जाब्ता ने रुकने का इशारा किया तो चालक अपनी गाड़ी को और तेज गति से भगाने की कोशिश करने लगा मगर पुलिस जाब्ता की सजकता तथा संधन नाकाबन्दी से कार की घेराबन्दी कर कार को रुकवाई। कार में बैठे व्यक्ति को अपना नाम व पता पुछा तो दिनेश निवासी डोलीकलां कल्याणपुर बालोतरा होना बताया।

पुलिस टीम में हैडकांस्टेबल सुभाषचंद,कांस्टेबल नेमाराम, भागीरथ,रिछपाल सिंह,सुरजा राम,अनिल एवं राजेंद्र आदि शामिल थे।

वीडीओ 35 सौ रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026