देर रात निंबा निंबड़ी में बदमाशों ने घर पर हमला कर फैलाई दहशत

  • दो कारों को बोलेरो से मारी टक्कर
  • पथराव किया

जोधपुर(डीडीन्यूज),देर रात निंबा निंबड़ी में बदमाशों ने घर पर हमला कर फैलाई दहशत। आपसी रंजिश के चलते मंडोर पुलिस थाना क्षेत्र में निंबा निंबड़ी में देर रात बोलेरो में आए बदमाशों ने एक परिवार पर हमला किया। बोलेरो से उतरे बदमाशों ने पहले परिवार के लोगों पर पत्थर फेंके फिर बोलेरो से टक्कर मार कर दो कारों को भी क्षतिग्रस्त कर डाला। इस बारे में सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हमलावरों की पहचान के साथ तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें – जमीन विवाद में बेटा और पोते ने मिलकर वृद्ध मां बाप की हत्या कर डाली

जानकारी के अनुसार देर रात मंडोर थाना क्षेत्र में निंबा निंबड़ी में आठ- दस युवक एक बोलेरो में सवार होकर आए वहां एक परिवार के लोगों पर पहले पत्थर फेंके। काफी देर तक पथराव किया और एक बदमाश ने बोलेरो को दनदनाते हुए चलाया। जिससे घर के बाहर खड़ी दो कारों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर डाला।

बोलेरो दो तीन बार बैक लेकर हमला किया गया। गाडिय़ों के नुकसान और हमला होने पर परिवार की महिलाएं बाहर निकल कर आई। एक घंटे तक क्षेत्र में दहशत फैलाई। हमला आपसी विवाद का होना बताया गया है। फिलहाल केस दर्ज करवाया जा रहा है।

अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026