अपराधों पर नियंत्रण प्राथमिकता: पुलिस कमिश्नर
-वरिष्ठ आईपीएस अंशुमन भोमिया ने संभाली जोधपुर कमिश्ररेट की कमान
-गार्ड ऑफ ऑनर दिया
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अपराधों पर नियंत्रण प्राथमिकता: पुलिस कमिश्नर। प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े महानगर जोधपुर कमिश्नरेट की कमान वरिष्ठ आईपीएस अंशुमन भोमिया ने शुक्रवार को दोपहर बाद संभाल ली। उन्होंने आज यहां नए पुलिस कमिश्नर के तौर पर कार्यभार संभाला।
वे पूर्व में महानिरीक्षक पुलिस एसएसबी पर कार्यरत थे। वह शरत कविराज की जगह स्थानांतरित होकर आए है। निवर्तमान पुलिस कमिश्नर शरत कविराज ने उन्हें चार्ज सौंपा। शरत कविराज का पुलिस मुख्यालय जयपुर में महानिरीक्षक पुलिस (अपराध शाखा) के महत्वपूर्ण पद पर तबादला किया गया है।
अंगदान शपथ ग्रहण एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
कार्यभार संभालने के बाद नए पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शहर में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही बजरी माफिया,भू माफिया,अवैध मादक पदार्थों पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि संगठित अपराध,मादक पदार्थों की तस्करी,साइबर फ्रॉड और स्थानीय स्तर पर शांति व्यवस्था को बनाए रखना प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। जोधपुर में तस्करी को रोकने और महिलाओं व बच्चों से संबंधित अपराधों पर विशेष फोकस रहेगा। इससे पहले आयुक्तालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।
प्रधानमंत्री ने राजस्थान को दी 8 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों की सौगात
उल्लेखनीय है कि जोधपुर कमिश्नरेट की कमान संभालने वाले अंशुमन भोमिया राजस्थान कैडर के 2006 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। मूल रूप से राजस्थान के ही निवासी होने के कारण उन्हें मरुधरा की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों की बहुत गहरी समझ है। उन्होंने राजस्थान पुलिस के सबसे चुनौतीपूर्ण और गोपनीय विभागों जैसे खुफिया तंत्र, आतंकवाद निरोधक अभियानों और पुलिस मुख्यालय में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी हैं।
