Doordrishti News Logo

बायो-डीजल टैंकरों में लगी भीषण आग, जनहानि नहीं

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बायो-डीजल टैंकरों में लगी भीषण आग,जनहानि नहीं। राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर नेतड़ा के पास शुक्रवार को बायो-डीजल से भरे दो टैंकरों में भीषण आग लग गई। इस घटना से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई,हालांकि एक बड़ा हादसा टल गया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली,ज्ञापन सौंपा

सूचना मिलते ही करवड़ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। दमकल विभाग की गाडय़िां भी तत्काल घटनास्थल पर भेजी गईं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों टैंकरों में लगी आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस भीषण अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई।

सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि,सुरक्षा कारणों से पुलिस द्वारा यातायात रोके जाने के कारण हाईवे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भारी जाम की स्थिति बन गई।