Doordrishti News Logo

जोधपुर, सोजती गेट व्यापारी संस्था की ओर से जिला प्रशासन जोधपुर के सहयोग से टीकाकरण आपके द्वार अभियान के तहत 45 प्लस आयु के व्यापारियों एवं उनके कर्मचारियों का टीकाकरण शिविर का आयोजन अरुण होटल पुलिस चौकी के पास किया गया।

व्यापारी संस्था के अध्यक्ष शिव कुमार सोनी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सभी को उनके द्वार पर टीकाकरण हो इसके लिए विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज सोजती गेट क्षेत्र में 45 + आयु के व्यापारियों एवं उनके कर्मचारियों का वैक्सीनेशन किया गया।

आज के इस वैक्सीनेशन शिविर में हेमाराम पटेल आरएएस इंसिडेंट कमांडर, डॉ. नवल सोलंकी, हेमलता एएनएम, दुर्गासी, कोमल चौहान एडी, अरविंद कुमार बीएलओ, आबिद हुसैन, दीपक पुनिया, घनश्याम, नमन, शाहनवाज खान के सहयोग से वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया। शिविर में सचिव विजय शर्मा व सुरेंद्र सोनी ने सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर व्यापारी संस्था के अध्यक्ष शिव कुमार सोनी ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़े – साइबर की बड़ी ठगी रोकने वाले निरीक्षक व कांस्टेबल सम्मानित

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026