Doordrishti News Logo

इनोवा पलटी, एक बदमाश घायल, दो हुए फरार

जोधपुर, जिले में मादक पदार्थ और अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए ग्रामीण पुलिस की तरफ से नाकाबंदी जारी है। शुक्रवार की मध्य रात संदिग्ध गाड़ी का पुलिस ने पीछा किया। कार में सवार बदमाश पुलिस को देख भागने लगे। बाद में इनकी कार सड़क़ से उतर कर खाई में पलट गई। हादसे में एक बदमाश घायल हो गया। जबकि एक शख्स ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि पुलिसकर्मी बच गए। इस बीच दो बदमाश भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया है। संदेह है कि पकड़ी गई इनोवा कार चोरी की गई है। ये लोग बड़े वाहन चोर अथवा तस्कर हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस की तरफ से गहन अनुसंधान किया जा रहा है। सूचना पर देर रात पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल भी मौके पर पहुंचे।
पीपाड़शहर थानाधिकारी बाबूलाल ने बताया कि देर रात दो बजे थाने के एएसआई घासीराम गश्त पर थे। तब पीपाड़ साथीन रोड पर एक इनोवा कार संदिज्ध रूप से आती दिखाई दी। इस पर इनोवा के चालक ने गाड़ी को घुमाकर फरार होने का प्रयास किया। पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया तब यह कार सडक़ से उतर कर एक खाई पर जाकर पलट गई। इससे इनोवा कार में सवार नांदिया प्रभावति भोपालगढ़ निवासी महिपाल पुत्र खेताराम विश्रोई घायल हो गया। जबकि उसके दो साथियों में एक ने पुलिस पर फायर कर दिया और भाग निकले। हालांकि कोई पुलिस कर्मी हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने इस कार में सवार अन्य युवक बिलाड़ा के मतवालों की ढाणी निवासी सुनील विश्रोई के रूप में पहचान की है। जबकि तीसरे की तस्दीक की जा रही है। थानाधिकारी बाबूलाल ने बताया कि घटना में घायल हुए महिपाल विश्रोई को जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में लाया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इनोवा को जब्त कर लिया है। यह इनोवा चोरी की प्रतीत हो रही है। इस पर हरियाणा पासिंग नंबर इंगित है। फिलहाल घटना को लेकर विस्तृत जांच की जा रही है।

Related posts: