साली ने लगाया देह शोषण का आरोप, बहनोई गिरफ्तार

पीड़ित ने शनिवार को दी रिपोर्ट, रविवार को कराया मेडिकल

जोधपुर, शहर के बनाड़ पुलिस थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने बहनोई पर देहशोषण किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी बहनोई को रविवार को हिरासत में ले लिया। पीड़ीता की तरफ से शनिवार को इसकी रिपोर्ट दी गई थी। उसका पुलिस ने मेडिकल भी करवा दिया। बनाड़ थानाधिकारी अशोक आंजणा ने बताया कि एक महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। उसने अपने बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दी थी। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि महिला ने अपने पति को छोड़ रखा था और सुरेंद्र उसके ननद का लड़क़ा है। सुरेंद्र पहले कुवैत में नौकरी करता था और यदाकदा यहां उसके घर पर आता था। एक दिन उसने महिला से अपनी छोटी बहन की शादी उससे करवाने को कहा था। बाद में शादी करवा दी गई। महिला का आरोप है सुरेंद्र ने उससे भी गलत काम किया और फिर ब्लैकमेल कर दुराचार करता रहा।

Similar Posts