सूने मकान से दो लाख की चांदी और 30 हजार की नगदी पार
जोधपुर,शहर के निकटवर्ती सुंदर बालाजी कॉलोनी उम्मेद सागर के पास में एक सूने मकान में चोरों ने सेंध लगाकर वहां से दो लाख की चांदी और 30 हजार के नगदी के साथ दो मोबाइल फोन चुरा ले गए। पीड़ित महिला की तरफ से इस बारे में राजीव गांधी नगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि सुंदर बालाजी कॉलोनी उम्मेद सागर के पास में रहने वाली लीला पत्नी बंशी बंजारा ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके मकान से अज्ञात चोरों ने सवा किलो चांदी,एक चांदी का भारी कंदोरा,दो मोबाइल और 30 हजार की नगदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने बताया कि आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों से पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

उत्तराखंड के गढ़वाल में पुल से नदी में गिरी बस आठ की मौत 26 घायल

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

