जेल डिस्पेंसरी से रैफर बीमार बंदी की एमजीएच में मौत
जोधपुर,(डीडी न्यूज)। जेल डिस्पेंसरी से रैफर बीमार बंदी की एमजीएच में मौत। केंद्रीय कारागार में एक बंदी को बीमारी की हालत में एमजीएच में भर्ती करवाया गया। इस बंदी की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। मामले में जांच न्यायिक अधिकारी द्वारा की जा रही है। बंदी को 3 जनवरी को एमजीएच में रैफर किया गया था।
इस खबर को भी पढ़ना चाहेंगे आप – दुष्कर्म और धमकाने के आरोपी को पुलिस गुजरात से पकड़ लाई
रातानाडा पुलिस ने बताया कि जेल अधीक्षक की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इनके अनुसार बाड़मेर के गुड़ामालानी निवासी 38 साल का मोहनलाल पुत्र वीराराम जोधपुर केंद्रीय कारागार में एक प्रकरण में विचाराधीन बंदी था। वह बीमार चल रहा था। उसका जेल डिस्पेंसरी में उपचार चल रहा था।
3 जनवरी को उसकी तबीयत बिगडऩे पर एमजीएच में भर्ती करवाया गया। मगर अब उसकी मौत हो गई। रातानाडा पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द कर दिया। जांच न्यायिक अधिकारी की तरफ से की जा रही है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

