Doordrishti News Logo

श्रीवटयक्षणी व श्रीपारेश्वर महादेव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा शुक्रवार को

यजमानो ने दी यज्ञ में आहुतियां

जोधपुर,कुलदेवी श्रीवटयक्षणी व श्रीपारेश्वर महादेव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा शुक्रवार को। चांदपोल स्थित रिक्तेश्वर भैरुनाथ मन्दिर प्रांगण में श्रीमाली ब्राह्मण पाराशर गौत्र परिवार एवं पर्यावरण विकास संस्थान जोधपुर द्वारा कुलदेवी श्रीवटयक्षणी माता एवं श्रीपारेश्वर महादेव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मिगसर सुदी तीज,शुक्रवार 15 दिसम्बर को प्रात: 9 बजे से किया जायेगा।अध्यक्ष लक्ष्मण राज त्रिवेदी ने बताया की प्रातः 9.15 बजे स्थापित देवताओं का पूजन के साथ यज्ञ प्रारम्भ किया जाएगा जिसकी पूर्णारती शाम 5 बजे होगी। इसी कड़ी में शाम 6.30 बजे महाआरती के पश्चात पाराशर गौत्रीय परिवार के लिए प्रसादी का आयोजन होगा। रात्रि 10 बजे पाराशर गौत्रीय की मातृशक्ति द्वारा सामुहिक राति जोगा का कार्यक्रम किया जाएगा।
उपाध्यक्ष डॉ.आनन्द प्रकाश व्यास ने बताया कि मूर्ति प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दूसरे दिन 14 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक पूजा अर्चना, यज्ञ (हवन),अधिवास किया गया। सचिव कैलाश चन्द्र त्रिवेदी ने बताया कि पं.जीवन किशोर जोशी के आचार्यत्व एवं रोहित जोशी,उदित जोशी,गिरीश दवे,जाग्रत जोशी के सह आचार्यत्व में मुख्य यजमान सुभाष व्यास,दीपाली,आनंद व्यास,संतोष, उमेश श्रीमाली मंजू (बीकानेर),अनिल त्रिवेदी स्नेहलता,अभिनव त्रिवेदी नीलिमा,सुनील त्रिवेदी कामाक्षा ने यज्ञ में आहुतियां दी।

यह भी पढ़ें – तीन दिवसीय मृदा एवं जल जांच प्रशिक्षण सम्पन्न

कार्यक्रम में श्रीमाली ब्राह्मण समाज जोधपुर अध्यक्ष महेन्द्र बोहरा,लक्ष्मण राज त्रिवेदी समिति अध्यक्ष,डॉ. आनन्द प्रकाश व्यास उपाध्यक्ष,योगेश व्यास कोषाध्यक्ष,अमरदत्त त्रिवेदी, श्यामसुन्दर लाल दवे,सुनील त्रिवेदी, योगेश्वर त्रिवेदी,मनीष त्रिवेदी,अनिल व्यास,अश्विनी कुमार व्यास,रामरतन त्रिवेदी,हरीश ओझा,कृष्णावतार दवे, जयशंकर व्यास,रमेशलाल व्यास, चन्द्रशेखर व्यास,रूपेश त्रिवेदी,जय व्यास आदि उपस्थित हुए।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026