लैब तकनीशियन की विषाक्त पदार्थ सेवन से मौत

जोधपुर, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में लेेब तकनीक में लगे एक कर्मचारी की विषाक्त पदार्थ से मौत हो गई। उसने भूल से इसका सेवन कर लिया। वक्त घटना वह ड्यूटी पर था। अस्वस्थ होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर वह चल बसा। शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि केके कॉलोनी बासनी प्रथम फेज निवासी महेन्द्र सिंह ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके पिता प्रेमसिंह जेएनवीयू में लैब टैक्निशियन के पद पर तैनात थे। 10 दिसंबर को ड्यूटी के दौरान उन्होंने कोई जहरीले केमिकल का भूल से सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ऩे पर उनको इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में मर्ग की कार्रवाई की गई है।

Similar Posts