shekhawat-flagged-off-rally-in-jodhpur

जोधपुर में शेखावत ने किया रैली को रवाना

जोधपुर में शेखावत ने किया रैली को रवाना

भाजपा की जनाक्रोश यात्रा

जोधपुर,कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा जन आक्रोश रैली निकाल रही है। जोधपुर में भी शुक्रवार को जन आक्रोश रैली का रथ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को केंद्रीय मंत्री ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता वर्तमान सरकार से त्रस्त है। सरकार केंद्र की योजनाओं का ही नाम बदल कर खुद क्रेडिट ले रही है। केंद्र की कई योजनाओं के साथ राजस्थान सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। उन योजनाओं का धरातल पर इम्प्लीमेन्ट नहीं होने दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- BSF: सीमा सुरक्षा बल का रक्तदान शिविर आयोजित

shekhawat-flagged-off-rally-in-jodhpur

राजस्थान केंद्र की योजनाओं में देश के बीमारू राज्यों में शामिल हो चुका है। जल जीवन मिशन के इम्प्लीमेन्ट में 32 प्रदेशों में तीसरे नंबर पर राजस्थान है। इस बार चुनाव में जनता इनको सबक सिखाएगी। देश के सर्वाधिक महिलाओं के प्रति अपराध के आंकड़े राजस्थान में हैं। देश में सबसे अधिक भ्रष्टाचार के केस दर्ज हो रहे हैं तो वह राजस्थान है।

एससी एसटी के प्रति अपराध राजस्थान में बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा-मंदिरों के पुजारियों की संपत्तियों को हड़पने के लिए भूमाफिया सुनियोजित तरीके से लगे हुए हैं। राजस्थान में गैंगवार बढ़ गया है। जो राजस्थान शांति,भाईचारे का प्रतीक था उस राजस्थान की हालत आज खराब है।

ये भी पढ़ें- कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन शहरी विकास कार्यों का निरीक्षण

shekhawat-flagged-off-rally-in-jodhpur

उन्होंने राजस्थान में बेरोजगारी भत्ते और कांग्रेस सरकार के वादों को लेकर भी निशाना साधा। राजस्थान में खनन माफिया पनप रहे हैं। हर 12 किलोमीटर पर भ्रष्टाचारी है। वर्तमान सरकार की लचर व्यवस्था के चलते राजस्थान देश में महिलाओं के प्रति सर्वाधिक अपराध हो रहे हैं। राजस्थान के मंत्री सदन में खड़े होकर बयान देते हैं कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है। यह राजस्थान के उन वीरों का अपमान है जिन्होंने राजस्थान की आन,बान,शान,संस्कृति के लिए अपनी मर्दानगी का परिचय दिया था।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने स्वीकार किया कि चुनाव के समय कार्यकर्ताओं की कुछ कमी रह गई। जिस तरह से 2013 से 2018 तक बीजेपी सरकार ने राजस्थान में काम किया,राजस्थान देश के अग्रणी प्रदेशों में शामिल था। उसके बावजूद कहीं न कहीं मतदाताओं के बीच में हम सरकार बनाने से चूक गए। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा शहर जिला अध्यक्ष देवेंद्र जोशी, महापौर वनिता सेठ,उप महापौर किशन लड्ढा, पूर्व सांसद जसवंत सिंह बिश्नोई सहित कई नेता मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts