Doordrishti News Logo

भूंगरा गांव में सिलेंडर हादसे पर शेखावत ने जताया दुःख

घायलों के उपचार में नहीं आने दी जाएगी किसी प्रकार की कमी

जोधपुर,सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शेरगढ़ के पास भूंगरा गांव में शादी के कार्यक्रम में सिलेंडरों के फटने से हुए हादसे पर अत्यंत दुःख जताया है। शेखावत ने कहा कि घायलों के उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- मणिप्पुरम फाइनेेंस कर्मी धोखाधड़ी में गिरफ्तार

गुरुवार को ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए दुर्भाग्यजनक रूप से मृत्यु का शिकार हुए दोनों मासूम बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की जांच होनी चाहिए, जिससे कारणों की पड़ताल कर ऐसी भयानक दुर्घटनाएं रोकी जा सकें। इस संदर्भ में जिला कलेक्टर से तत्काल वार्ता हुई है। उन्हें पीड़ितों को त्वरित रूप से हरसंभव सहायता के लिए निर्देशित किया है। घायलों के उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- गुजरात में सत्य की जीत हुई है- शेखावत

भाजपा पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिले

भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि सिलेण्डर फटने से हादसे में घायल हुए लोगों की कुशलक्षेम पूछने के लिये भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, महापौर वनिता सेठ,जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल,डा.करणीसिंह खींची, जसवंत सिंह इन्दा,नाथूसिंह राठौड़, गौरव जैन,नरेन्द्र फितानी,महेन्द्र छंगाणी शाम को महात्म गांधी अस्पताल पहुंचे तथा हादसे में घायल हुए लोगों से मिले और परिजनों से मिलकर इस हादसे पर दुःख जताया। भाजपा ने यथासंभव मदद का भरोसा दिलाया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026