Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की शास्त्री नगर थाना पुलिस ने मंगलवार को चोरी की कार सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी पकंज माथुर ने बताया कि मोहम्मद इकबाल ने एक रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि उनकी एक कार एमडीएम अस्पताल के सामने से 14 जून को चोरी हो गई थी। जिस पर पुलिस ने कार चोरी के आरोप में आसोप निवासी भागीरथ पुत्र रामजीव जाट को गिरफ्तार किया। आरोपी ने कार के चालक साइड का कांच फोड़क़र उसमें वायरिंग काटी फिर सीधा कार को स्टार्ट कर ले गया। जिस पर पुलिस ने तकनीकी व सीसीटीवी के आधार पर कार चोर भागीरथ को गिरफ्तार करते हुए चोरी की कार भी बरामद कर ली।

जुआरी पकड़े

शहर की सदर बाजार थाना पुलिस ने मंगलवार को जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से  8400 रुपए बरामद किए।  थानाधिकारी बंशीलाल ने बताया कि सूचना मिलने पर राजदादीसा अस्पताल रोड के पास व घोड़ों के चौक स्थित हरीजन गली में दबिश दी गई। जहां जुआ खेल रहे घोड़ों का चौक रहने वाले गोविंद पुत्र आनंद, भील बस्ती निवासी ढलाराम पुत्र रतनलाल व लायकान मोहल्ला निवासी अमजद पुत्र चांद मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से पुलिस ने 8400 रुपए बरामद किए।

बीस किलो डोडा पोस्त बरामद

डांगियावास पुलिस ने 20 किलो डोडा पोस्त के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली जिसके आधार पर सरहद बावरला सारण नगर निवासी सहीराम पुत्र मालाराम विश्नोई के घर की तलाशी ली गई। जिस पर उसके पास से 20 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस  टीम ने आरोपी सहीराम को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026

कृषि विज्ञान मेला 14 से

February 9, 2026