Doordrishti News Logo

जयपुर, जिले के चोमू तहसील स्थित ग्राम धोबलाई में शहीद भगतसिंह पार्क पर  क्रांतिकारी भगत सिंह की मूर्ति का अनावरन एवं सैनिक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी सुमेधानंद सरस्वती (सांसद सीकर),अध्यकक्षता रमा चोपड़ा (जिला प्रमुख जयपुर) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्नल देव आनंद गुर्जर, राष्ट्रीय अध्यक्ष सैनिक न्याय संघर्ष समिति, रामलाल शर्मा विधायक चोमू एवं रामस्वरूप यादव प्रधान गोविंदगढ़ थे। शहीद का सम्मान कार्यक्रम दोभलाई ग्राम के सरपंच रमेश चंद शर्मा की देखरेख एवं शहीद भगत सिंह यूथ क्लब दोभलाई द्वारा आयोजित किया गया था।

जन्मदिन शहीद भगत सिंह प्रतिमा अनावरण

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रदेशभर से गणमान्य व्यक्तियों के साथ इलाके के पुरुष महिलाएं एवं बच्चों ने भागीदारी निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत सीकर सांसद सुमेधानंद, विधायक चोमू रामलाल शर्मा, सैनिक न्याय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल देव आनंद गुर्जर एवं रमा चोपड़ा जिला प्रमुख जयपुर द्वारा अमर शहीद भगत सिंह की मूर्ति का फीता काटकर अनावरण किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में युवा, महिलाएं, बच्चे एवं नागरिकों ने भारत माता अमर रहे के जयकारों से शहीद को श्रद्धांजलि दी। सरपंच रमेश चंद शर्मा एवं शहीद भगत सिंह यूथ क्लब के युवाओं द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण साफा पहनाकर प्रदेश की परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में सैनिक और सैनिक प्रतिनिधि को शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के साथ गीता भेंट की गई।
इस अवसर पर सैनिक न्याय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल देव आनंद गुर्जर ने शहीद भगत सिंह के बलिदान को याद करते हुए देश के युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि हाल ही में बदलते हुए भारत का एक नया रूप युवाओं की भागीदारी के फल स्वरुप नजर आ रहा है और भारत का परचम दुनिया में लहरा रहा है। भारतीय सेना के सीडीएस की नियुक्ति, महिलाओं को परमानेंट कमिशन शुरू करने की प्रथा एवं नेशनल डिफेंस एकेडमी में महिलाओं को इजाजत देने व 370 धारा को निरस्त किये जाने जैसे लंबित मामलों पर फैसला देने पर नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 2016 में भारत की सेना ने पाकिस्तान में घुसकर उरी सर्जिकल स्ट्राइक को सफलतापूर्वक अंजाम दिए जाने जैसे कार्य बदलते हुए भारत का प्रतीक है।

कर्नल ने भारत- पाकिस्तान 1971 के युद्ध की स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर केंद्र सरकार एवं राजस्थान सरकार का सैनिकों के सम्मान में किये गए कार्यों के लिए धन्यवाद जताते हुए सैनिकों से जुड़ी हुई समस्या की तरफ ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा भारतीय सेनाओं में नौकरी करते समय किसी सैनिक की गैर ऑपरेशन मौत होने पर अनुकंपा नौकरी का प्रावधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। राजस्थान एक्स सर्विसमैन कोऑपरेटिव लिमिटेड में संविदा पर लगे पूर्व सैनिकों को मात्र ₹11000 मानदेय दिया जा रहा है जो कि गौरव सेनानी के आत्मसम्मान के साथ साथ भारत के न्यूनतम वेतन के विरुद्ध भी है जिसको बढ़ाकर ₹22500, जैसलमेर स्थित भूमिहीन सैनिकों को 1984 की एप्लीकेशन पर आवंटित की गई जमीन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों के बावजूद भी आज तक करीब 500 पूर्व सैनिकों को खातेदारी नहीं दी गई है, वीरता पुरस्कार विजेता सैनिकों के सम्मान में राजस्थान सरकार द्वारा कॉलेज या स्कूल नामांतरण की पैड प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद भी उस वीर सैनिक की मूर्ति लगाने में विभिन्न प्रकार के कानूनों की दुहाई देकर विलंब किया जाना जैसे मुद्दे उठाते हुए आग्रह किया कि सैनिकों की 1971 की स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर उम्मीद जताई की सरकार इन मुद्दों का जल्दी ही समाधान करते हुए सैनिकों के प्रति सम्मान को बरकरार रखेगी।

मुख्य अतिथि स्वामी श्री सुमेधानंद सरस्वती ने भारत सरकार व मोदी द्वारा भारतीय सेना को मजबूत करना एवं महिला सशक्तिकरण जैसे कार्यों की सराहना करते हुए मौजूद युवाओं से आवान किया कि शहीद भगत सिंह के पद चिन्हों पर चलते हुए देश को मजबूत बनाने के लिए काम करते रहें। उन्होंने कहा कि अगर हम आज घरों में सुरक्षित हैं तो यह हमारे सैनिकों के पराक्रम और सेवा का ही परिणाम है।  दोभलाई सरपंच रमेश शर्मा ने अतिथि एवं नागरिकों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार जताया।
कार्यक्रम में कैप्टन गिरधारी लाल, शंकर लाल धासील, मुकेश कुमार गुर्जर, सरवन मान,अशोक यादव, शुभम शर्मा, पंकज गोस्वामी, लल्लू राम जांगिड सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026