Doordrishti News Logo

जोधपुर, भारत विकास परिषद मारवाड शाखा, मुख्य शाखा और चिकित्सा विभाग द्वारा निशुल्क: वैकसीनेशन शिविर का आयोजन भारत विकास संस्थान द्वारा संचालित फिजियोथेरेपी केन्द्र में सम्पन्न हुआ। संस्थान अध्यक्ष ब्रिगेडियर एनएम सिंघवी और नारायण रूप राय ने बताया कि इस शिविर में करीब 350 लोगों को कोविशिल्ड और कोवैक्सीन लगाई गई। भारत विकास मुख्य शाखा अध्यक्ष डॉ प्रभात माथुर ने बताया 19 वें शिविर में करीब 250 जन को कोविशिल्ड और 100 जन को कोवैक्सीन लगाई गई। इस शिविर में परिषद से राष्ट्रीय मंत्री सेवा अनिल गोयल, प्रान्तीय अध्यक्ष जेपी शर्मा, जिला प्रमुख लोकेश मित्तल, मारवाड़ शाखा अध्यक्ष नारायण रूप राय, जोधपुर मुख्य शाखा अध्यक्ष डॉ प्रभात माथुर, अजय माथुर, कृपा नारायण माथुर, नेम राज मेहता, लक्ष्मी मल मेहता, एसएल लखवानी, सुधा गर्ग, आकाश मेहता, डॉ दर्शन ग्रोवर, महेन्द्र राज लुनावत, गोपा राम चौधरी और आरएस वैष्णव ने सेवाएं दी। शिविर में प्रताप नगर यूपीएचसी से डॉ जितेन्द्र सोनी और उनकी मेडिकल टीम का सहयोग रहा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: