Doordrishti News Logo

शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण

मारपीट का आरोप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण। जिला पूर्व में एक युवती को शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण किया गया। आरोपी उसे कई बार होटल पर लेकर गया और दुष्कर्म करता रहा। शादी का दबाव बनाए जाने पर मारपीट करने लगा। पीडि़ता ने एयरपोर्ट थाने में केस दर्ज कराया है।

बिजली पोल से आ रहे करंट ने ली किशोर की जान

पुलिस के अनुसार पीडि़ता का आरोप है कि युवक उसे रातानाडा पांच बत्ती सर्किल क्षेत्र में स्थित एक होटल पर लेकर गया। जहां पर दुष्कर्म किया गया। आरोपी 2023 से उसे शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। शादी का दबाव बनाए जाने पर टालमटोल जबाव के साथ अब मारपीट करने लगा। उसे जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।