Doordrishti News Logo

दो साल तक प्रेमप्रसंग के साथ यौन शोषण,अब शादी से इंकार, पीडि़ता पहुंची थाने

जोधपुर, जिला पूर्व में एक युवती का जातीय युवक के साथ दो साल से प्रेमप्रसंग चलता रहा। वह इस प्रेमप्रसंग की आड़ में युवती का यौन शोषण करता रहा। आखिर जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो इंकार कर दिया। इस पर पीडि़ता पुलिस थाने पहुंची और अब केस दर्ज करवाया है। पीडि़ता का आज मेडिकल करवाया गया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

जिला पूर्व की पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी जाति के एक युवक जसवंत से पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग के चलते उसने कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। मगर अब जब शादी के लिए कहा गया तो उसने इंकार कर दिया। पीडि़ता सोमवार को थाने पहुंची और नामजद युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है, उसके बयान लिए जा रहे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: