Doordrishti News Logo

हॉस्टल छात्रा को नशीला जूस पिलाकर कई दिनों तक यौन शोषण

  • नानी की बीमारी का बहाना
  • पीडि़ता का आज कराया गया मेडिकल
  • परिचित ने की करतूत

जोधपुर, जिले के एक हॉस्टल में रहने वाली छात्रा के साथ उसके परिचित ने कई दिनों तक यौन शोषण किया। आरोपी ने पीडि़ता को उसकी नानी की बीमारी के बहाने बुलाया और नई सडक़ पर एक ऑटो में बैठने के समय नशीला जूस पिला दिया। बेहोश होने पर कई दिनों तक यौन शोषण किया। घटना 21 अगस्त से लेकर 28 अगस्त के बीच की है। पीड़िता के गायब होने की जानकारी भी पुलिस में पहले दर्ज हो रखी है। पीडि़ता की तरफ से कल इस बारे में एक थाने में मामला दर्ज करवाया गया। उसका आज मेडिकल करवाया गया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

जिला पुलिस ने बताया कि 19 साल की छात्रा हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है। जिले के एक गांव में उसका ननिहाल है। जहां पर पड़ौस में उसका परिचित मुसर्रफ रहता है। उसने 21 अगस्त को हॉस्टल में रहने वाली छात्रा को फोन कर बताया कि उसकी नानी की तबीयत ठीक नहीं है। वह आ जाए। इस पर पीडि़ता नई सडक़ पर पहुंची। तब पहले से ही मुसर्रफ एक ऑटो में बैठा मिला। जिसके हाथ में जूस था। उसने पीडि़ता को जूस पीने को दिया जिससे वह बेहोश हो गई।
इसके बाद आरोपी उसे लेकर रेलवे स्टेशन गया जहां से अजमेर, फिर दिल्ली और अहमदाबाद आदि जगहों पर लेकर गया। पीडि़ता का आरोप है कि उसके साथ बेहोशी की हालत मेें पहले दुष्कर्म किया और बाद में यौनशोषण करता रहा। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता के उसके हॉस्टल से लापता होने की जानकारी पर परिजन की तरफ से गुमशुदगी भी दर्ज करवायी गई थी। उसके आने पर अब केस दर्ज कराया गया है। पीडि़ता का आज मेडिकल कराया गया हैै। अग्रिम जांच चल रही है। पीडि़ता के बयान भी लिए जाने हैं।

दो महिलाओं ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

जिले में ही दो महिलाओं ने अपने साथ हुए दुष्कर्म के केस पुलिस में दर्ज कराए हैं। एक में एससीएसटी के तहत प्रकरण दर्ज हुआ है। इसमें भी पीडि़ताओं का आरोप है कि उन्हें नशा देने के बाद दुष्कर्म किया गया। दोनों प्रकरण मेें महिलाएं शादीसुदा हैं। एक में बंधक बनाकर दुष्कर्म का और दूसरे में अगवा कर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। दोनों प्रकरण बुधवार को एक ही थाने में दर्ज हुए है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026