निजी अस्पताल के पीछे जुआ खेलते सात को पकड़ा, 52 हजार बरामद
जोधपुर,शहर की शास्त्रीगर पुलिस ने गुरूवार को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार कर 52 हजार 290 रूपए जब्त किए। एसीपी पश्चिम चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि प्रेक्षा अस्पताल के पीछे कुछ लोग जुआ खेल रहे है। इस पर थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह एएसआई पुखराज, हैडकांस्टेबल महेश, तेजाराम, मजीद खां,कांस्टेबल पूनमचंद, हीराराम एवं कानाराम की टीम का गठन कर वहां पहुंची।
पुलिस ने घेराबंदी कर जुआ खेल रहे सात लोग सेक्टर दस निवासी सचिन पुत्र अरूण कुमार माहेश्वरी, सेक्टर 17 निवासी कमल मकवाना पुत्र इद्रनारायण मकवाना,एलएल कॉलोनी प्रतापनगर निवासी तरूण पुत्र भूराराम मेघवाल, दो ज 29 सीएचबी निवासी महेश कुमार पुत्र कन्हैयालाल सिंधी, अमीनपुरा झालावाड़ का नरवर पुत्र मोहनलाल ओड़, सेक्टर 19 निवासी ललित पुत्र गुलाबराम सिंधी एवं गली नंबर 8 राजीव गांधी कॉलोनी देवनगर के असलम उर्फ सुल्तान पुत्र मोहम्मद रफीक को गिरफ्तार कर 52 हजार 290 रूपए जब्त किए गए।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

