सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय लंगड़ी प्रतियोगिता जोधपुर में होगी
ओरियंटेशन एवं रेफरी सेमिनार सम्पन
जोधपुर, दो दिवसीय ओरियंटेशन कार्यशाला एवं रेफरी सेमिनार रविवार को सम्पन हुई। कार्यशाला संयोजक बीआर चौधरी ने बताया कि लंगडी फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव सुरेश गांधी मुंबई एवं जयंत बोभाटे टेक्निकल कमेटी कन्वीनर लंगडी फेडरेशन ऑफ इंडिया मुंबई के सानिध्य में श्री सरस्वती बाल वीणा भारती शिक्षण संस्थान सूरसागर में दो दिवसीय ओरियंटेशन कार्यशाला एवं रेफरी सेमिनार समाज सेवी चम्पालाल सोलंकी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन हुई।
इस आयोजन में 30 शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया। इसके तहत आज प्रैक्टिकल कार्यशाला का आयोजन खेल मैदान में हुआ। इस अवसर पर लंगडी प्रतियोगिता के खेल नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में यह तय हुआ कि आगामी मार्च माह के अंतिम सप्ताह में सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय लगड़ी प्रतियोगिता जोधपुर में करवाई जायगी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

युग प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन नाटक का प्रभावी मंचन

ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फैडरेशन का 102वां वार्षिक अधिवेशन विजयवाड़ा में

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बंद शोरूम के शटर में घुसी

50 लाख की लूट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

एक ही दिन में 11 लाख की ठगी

चेहरे पर बिना चीरा लगाए टूटी हड्डियों को जोड़ा

सोलर प्लांट में हिस्सेदारी के नाम पर धोखाधड़ी

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की रेकी के 2 आरोपी गिरफ्तार

