Doordrishti News Logo

वरिष्ठ सहायक पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जोधपुर,वरिष्ठ सहायक पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर स्पेशल यूनिट ने मंगलवार को एक कार्रवाई करते हुए कार्यालय संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं जोन-जोधपुर के वरिष्ठ सहायक नरेन्द्र भारती को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें – चालक ने हादसे से पहले क्यों बोला जिसको उतरना है उतर लो बस से

उसने अनुबंधित वाहन के बकाया बिलों को पास करने की एवज में बीस हजार रुपए मांगे थे। एसीबी के महानिदेशक डॉ.रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की स्पेशल यूनिट जोधपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी कि स्वास्थ्य विभाग जोन डायरेक्टर के कार्यालय में उसकी एक कार लगी हुई थी।

अनुबंधित कार के बकाया बिलों को पास करने की एवज में कार्यालय संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं जोन-जोधपुर के वरिष्ठ सहायक नरेन्द्र भारती द्वारा 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। इस पर जोधपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक हरेन्द्र महावर के निर्देशन में स्पेशल यूनिट केअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश चौधरी के सुपरविजन व नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन करवाया गया तो वह सही निकली।

इस आज पुलिस उपाधीक्षक गोरधनराम मय टीम द्वारा ट्रैप का आयोजन करते हुए आरोपी नरेन्द्र भारती को परिवादी से पांच हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026