died-in-unrequited-love-with-married-resident

शादीसुदा रेजीडेंंट से एकतरफ़ा प्यार में दी जान

  • रेजीडेंट डॉक्टर सुसाइड केस
  • शादीसुदा रेजीडेंट डॉक्टर की पत्नी की उलाहना से दुखी होकर लगाया खुद को इंजेक्शन
  • सुसाइड नोट में लिखा-मैं परिवार से बहुत प्यार करती हूं
  • आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का केस दर्ज

जोधपुर,शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल में महिला रेजीडेंट डॉक्टर के सुसाइड प्रकरण में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का केस दर्ज हुआ है। वह अपने साथ वाले शादीसुदा रेजीडेंट डॉक्टर के लव अफेयर में थी। रेजीडेंट डॉक्टर की पत्नी ने मृतका को उलाहना के साथ उसके घर तक बात को पहुंचाया था। इससे आहत होकर उसने अपनी जान दे दी। मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें अपने परिवार से बहुत प्यार करती हूं..,अब कुछ नहीं बचा.. जीने का मकसद खत्म हो गया है..सॉरी।

रेजीडेंट महिला डॉक्टर के सुसाइड किए जाने पर उसके भाई ने अब रेजीडेंट डॉक्टर और उसकी पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का केस दर्ज कराया है। आज सुबह शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा परिजन को सौंप दिया गया है। पुलिस ने अब इसमें जांच आरंभ की है। शास्त्री नगर थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को मथुरादास माथुर अस्पताल की महिला रेजीडेंट डॉक्टर ने सुसाइड किया था। वह तृतीय वर्ष एनेस्थीसिया में डॉक्टरी कर रही थी। उसका शव उसके कमरे में मिला था। पास में दो सीरिंज मिले हैं। एक सीरिंज काम में लिया गया प्रतीत हुआ है। पास में ही खाना भी जूठा छोड़ा हुआ था।

थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि मरने से पहले महिला रेजीडेंट डॉक्टर ने तीन लाइन का सुसाइड नोट रोमन इंगलिश में लिखा है। जिसमें परिवार से बहुत प्यार करती हूं,जीने का मकसद खत्म हो गया है। मैं अपनी मर्जी से जान दे रही हूं. और अंत में लिखा सॉरी।

यह रही सुसाइड की वजह

थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला लव अफेयर का लगा है। वह अपने साथ वाले रेजीडेंट डॉक्टर जो तृतीय वर्ष मेडिसिन का है उससे एकतरफ़ा प्यार करती थी। जबकि डॉक्टर खुद शादीसुदा है और उसकी पत्नी भी डॉक्टर है। पत्नी को इस बात का पता लगने पर पहले भी वह काफी कह चुकी थी। मगर बात बढते देख डॉक्टर पत्नी ने मृतका को इसकी शिकायत किए जाने के साथ पति से दूर रहने को कहा था। वह नहीं मानी तो वह डॉक्टर की पत्नी जयपुर गई और वहां मृतका की बड़ी बहन जो खुद क्लिनिक चलाती है उससे शिकायत की। तब बड़ी बहन ने मृतका रेजीडेंट डॉक्टर को फोन पर डांट लगाई थी। इन सबसे आहत होकर उसने अपनी जान दे दी। उसने सीरिंज लगाकर खुद को मौत के मुंह लगाया।

मृतका की हो रखी है सगाई

घटना में यह बात भी सामने आई कि मृतका रेजीडेंट डॉक्टर खुद की सगाई किसी अन्य से हो रखी है। वह यहां कार्यरत डॉक्टर के साथ कुछ दिन पहले घूमने के बाहर गई थी। यह दोनों तकरीबन 15 दिन तक बाहर रहे थे।

मृतका के भाई ने लगाया आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका डॉक्टर के भाई अभिषेक ने इस बारे में अब रेजीडेंट डॉक्टर एवं डॉक्टर पत्नी पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। जांच की जा रही है। सुबह शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews