जोधपुर-जैसलमेर स्टेशन पर बनाया सेल्फी प्वाइंट
आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन उत्सव
जोधपुर, देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में और आजादी के अमृत महोत्सव के प्रतिष्ठित सप्ताह में “आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन” उत्सव 18 जुलाई से 23 जुलाई तक मनाया जाएगा। जिसके तहत मंडल के जोधपुर और जैसलमेर स्टेशनों पर मंगलवार को सेल्फी प्वाइंट लगाए गए हैं।
मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि मंडल के दो स्टेशन जोधपुर एवं जैसलमेर स्टेशन का चयन किया गया है इन स्टेशनों पर ऐतिहासिक तथ्यों को दर्शाते हुए फोटो प्रदर्शनी एवं आजादी की रेलगाड़ी की पृष्ठभूमि पर स्टेशनों पर सेल्फी प्वाइंट लगाया गया है। जोधपुर और जैसलमेर स्टेशनों पर मंगलवार को सेल्फी प्वाइंट लगाए गए हैं जहां स्टेशन पर रेल यात्रियों और स्कूली बच्चों ने सेल्फी प्वाइंट पर अपनी सेल्फी ली। उन्होंने बताया कि दोनों स्टेशनों पर देशभक्ति गीत, नुक्कड़ नाटक व कविता पाठ आदि किया जाएगा जिसमें वहां के स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास बताया जाएगा।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

