आत्मरक्षा एवं योगाभ्यास प्रशिक्षण शुरू
जोधपुर, शहर के सूरसागर स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं योगाभ्यास के तीन दिवसीय कार्यक्रम में शुक्रवार को अभिवादन व हाथों का संचालन सिखाया गया। महिला प्रकोष्ठ अधिकारी डॉ अलका बोहरा ने बताया कि बालिकाओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए यहां पर बालिकाओं को योग व आत्मरक्षा के प्रशिक्षण का तीन दिवसीय कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है।

लगभग 60 बालिकाओं ने इसमें भाग लिया। जिसके अंतर्गत योग, सेल्फ डिफेंस व जिमनास्टिक विशेषज्ञ इंदु बाला बंग शारीरिक शिक्षिका राजकीय माध्यमिक विद्यालय गेवा सूरसागर के द्वारा यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ माला माथुर ने बताया कि इस अवसर पर डॉक्टर मौजम अली ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और बालिकाओं को मोटिवेट किया। प्रशिक्षण के दौरान सतीश बोहरा व रविन्द्र गहलोत ने व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

