जोधपुर एयरपोर्ट की सुरक्षा कड़ी की गई,सभी फ्लाइट रद्द

  • सेना का ऑपरेशन सिंदूर
  • तीन दिन तक एयरपोर्ट बंद रहेगा

जोधपुर(डीडीन्यूज),ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत द्वारा पाकिस्तान को दिए गए करारे जवाब के बाद किसी भी तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए तमाम आवश्यक इंतजाम जोधपुर में भी किए जा रहे हैं।

उसी के चलते जोधपुर के एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।आज से तीन दिन तक सभी प्रकार की फ्लाइट रद्द कर दिए गए हैं। जोधपुर से रोज 9 फ्लाइट्स संचालित होती है।

इसे भी पढ़िए – पीओके और पाक में 9 आतंकी ठिकानों में भारत की एयर स्ट्राइक 100 से अधिक आतंकवादी ढेर

एयरपोर्ट के निदेशक मनोज उनियाल ने बताया कि उन्हें जिस तरह के निर्देश मिले हैं उसके तहत यात्रियों को फ्लाइट कैंसिल होने के ऑनलाइन मैसेज भेज दिया गया है। जोधपुर के एयरपोर्ट पर एक हेल्प डेस्क लगाई गई है, उसके माध्यम से जो भी यात्री आ रहे हैं उनको सूचना दी जा रही है जिससे यात्रियों को परेशानी नहीं हो।

एयरपोर्ट डायरेक्टर डॉ.मनोज उनियाल ने बताया कि जोधपुर एयरपोर्ट से 3 दिन तक कोई फ्लाइट संचालित नहीं होगी। 10 मई को सुबह 5.30 बजे तक जोधपुर एयर स्पेस बंद रहेगा। सामरिक दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण जोधपुर एयरपोर्ट माना जाता है। एयर लाइंस कंपनियों ने अपनी एडवाइजरी जारी की है। जोधपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हथियार बंद जवान कड़ी नजर रखें हुए हैं।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026