Doordrishti News Logo

स्काउट मुकेश सैन का राज्यपाल अवार्ड रैली के लिए चयन

श्रीसरस्वती बाल वीणा भारती उमावि का विद्यार्थी है मुकेश

जोधपुर, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड संघ जयपुर के सानिध्य में 21 से 25 अप्रैल 2022 तक बांसवाड़ा (राज.) में आयोजित हाने वाली राज्यपाल अवार्ड रैली में जोधपुर जिले से श्रीसरस्वती बाल वीणा भारती उमावि सूरसागर से कक्षा नवम के छात्र मुकेश सैन सुपुत्र जेठाराम सैन ढाढंणिया का चयन हुआ है।

जोधपुर जिले से एक रोवर, एक रेंजर, एक स्काउट एवं एक गाइड विद्यार्थियों का चयन राज्यपाल अवार्ड रैली के लिए हुआ। ये विद्यार्थी मंगलवार को बांसवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। सरस्वती बाल वीणा भारती उमावि सूरसागर के लिए यह सुनहरा अवसर है कि 13वीं बार विद्यार्थी राज्यपाल के कर कमलों से अवार्ड प्राप्त करेंगे। वहां आयोजित होने वाली गतिविधियों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुये स्काउट मुकेश सैन विद्यालय का गौरववर्धन करेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026

VVIP विजिट पर ट्रैफिक डायवर्जन, जानिए कौन सा रूट रहेगा बंद

April 20, 2026