राष्ट्रपति अवार्ड के लिए स्काउट व रोवर प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राष्ट्रपति अवार्ड के लिए स्काउट व रोवर प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय जोधपुर के तत्वावधान में जिला स्तरीय राष्ट्रपति स्काउट और रोवर प्रशिक्षण शिविर चौपासनी में 15 से 19 सितंबर 2026 तक आयोजित हो रहा है। जिसका शुभारंभ 15 सितंबर को किया गया।
इस राष्ट्रपति अवार्ड तैयारी शिविर में जिले भर के 57 स्काउट व 12 रोवर तथा राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर में 49 स्काउट व 51 रोवर सहभागिता कर रहे हैं, जिसमें प्रवेश से लेकर राष्ट्रपति अवार्ड तक का संपूर्ण प्रशिक्षण देते हुए राष्ट्रपति अवार्ड की तैयारी करवाई जा रही है।
इसमें प्रवेश पाठ्यक्रम से लेकर राष्ट्रपति अवार्ड के पाठ्यक्रम तक संपूर्ण प्रशिक्षण जिसमें नियम, प्रतिज्ञा,प्रार्थना,झंडा गीत, स्काउट-गाइड पोशाक, पायनियरिंग,कैंपिंग, हाइकिंग,प्राथमिक सहायता,कंपास,नक्शा लेसिंग एवं विभिन्न प्रकार के पाठ्यक्रम का व्यावहारिक प्रशिक्षण दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान किया जा रहा है।
अध्यक्ष पद के लिए 6 नगर पालिकाओं में नामांकन प्रक्रिया संपन्न
तैयारी शिविर के पश्चात राज्य स्तर पर कंप्यूटर ऑनलाइन बेस टेस्टिंग का आयोजन किया जाएगा एवं उसमें सफल प्रतिभागियों का राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रपति अवार्ड टेस्टिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सफल होने वाले सभी आषार्थियों को राष्ट्रपति द्वारा प्रमाण-पत्र,अवार्ड प्रदान किया जाना प्रस्तावित है।
इस प्रशिक्षण शिविर में कुल 164 संभागी सहभागिता कर रहे हैं। शिविर संचालक एवं सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट छतर सिंह पिड़ीयार ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में लीडर ट्रेनर पवन कुमार सहायक लीडर ट्रेनर राजेंद्र कुमार लिंबा हिमालय वुडबैज,सांग सिंह राठौड़,बाबूलाल भाकर,राजकुमार जोशी, कन्हैयालाल राजपुरोहित, विशन सिंह प्रजापति आदि दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
