रंगाई-छपाई के सामान से भरी पिकअप जब्त

जोजरी प्रदूषण पर पुलिस की कार्रवाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रंगाई-छपाई के सामान से भरी पिकअप जब्त। जोजरी नदी में प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ चल रही निगरानी के तहत विवेक विहार थाना पुलिस ने मोगड़ा पुलिया के पास चेकिंग के दौरान रंगाई-छपाई में उपयोग होने वाले सामान से भरी बोलेरो पिकअप को जब्त किया है। पुलिस ने वाहन चालक से पूछताछ के बाद सामान के संबंध में आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर कार्रवाई की।

विवेक विहार थाना अधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि सफेद कपड़े के 120 थान, 37 रंगाई- छपाई की फ्रेम/प्लेटें,रंग से भरे चार ड्रम, एक कट्टे में करीब 20 किलो नमक जैसा पदार्थ सहित अन्य सामग्री मिली। चालक किशनाराम के पास कपड़े का बिल था, जबकि अन्य सामान के संबंध में बिल, ई-वे बिल या अन्य दस्तावेज नहीं मिले।

राष्ट्रपति अवार्ड के लिए स्काउट व रोवर प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

चालक ने सामान को पाली के मंडिया रोड स्थित एमआर इंटरप्राइजेज ले जाने की जानकारी दी। जोजरी नदी क्षेत्र में रंगाई-छपाई फैक्ट्रियों से प्रदूषण की लगातार निगरानी को देखते हुए पुलिस ने बरामद सामग्री के रंगाई-छपाई में उपयोग होने तथा इससे जुड़े प्रदूषण की संभावना के आधार पर सामान को जब्त किया। वाहन को दस्तावेज नहीं होने पर धारा 207 एमवी एक्ट में जब्त किया गया।