अध्यक्ष पद के लिए 6 नगर पालिकाओं में नामांकन प्रक्रिया संपन्न

नगर निकाय आम चुनाव 2026

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अध्यक्ष पद के लिए 6 नगर पालिकाओं में नामांकन प्रक्रिया संपन्न। नगर निकाय आम चुनाव- 2026 के तहत जोधपुर जिले की 6 नगर पालिकाओं-पीपाड़ शहर, बिलाड़ा,भोपालगढ़, बालेसर-सत्ता,तिंवरी एवं मथानिया में अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया 16 सितंबर को संपन्न हुई।

नामांकन प्रक्रिया के तहत 16 सितंबर को प्राप्त नामांकन पत्रों की नगरपालिका-वार स्थिति इस प्रकार रही।

पीपाड़ शहर नगरपालिका में कुल 35 वार्ड हैं जिसमें 2 अभ्यर्थियों द्वारा 2 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

बिलाड़ा नगरपालिका में कुल 40 वार्ड हैं जिसमें 3 अभ्यर्थियों द्वारा 3 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

कचहरी परिसर से युवक का अपहरण

भोपालगढ़ नगरपालिका में में कुल 25 वार्ड हैं जिसमें 5 अभ्यर्थियों द्वारा 6 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

बालेसर-सत्ता नगर पालिका में में कुल 25 वार्ड हैं जिसमें 2 अभ्यर्थियों द्वारा 2 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

तिंवरी नगरपालिका में कुल 25 वार्ड हैं जिसमें 2 अभ्यर्थियों द्वारा 2 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

मथानिया नगरपालिका में कुल 25 वार्ड हैं जिसमें 2 अभ्यर्थियों द्वारा 2 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 17 सितंबर को की जाएगी तथा 18 सितंबर को अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके पश्चात् अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।