Doordrishti News Logo

डयूटी कर लौट रहे युवक को स्कार्पियो चालक ने उछाला

-अस्पताल में मौत

जोधपुर,शहर के भगत की कोठी पीली टंकी के पास में एक युवक को पीछे से तेज गति से आई एक स्कार्पियो के चालक ने चपेट में लिया और उसे उछाल दिया। गंभीर रूप से घायल इस युवक की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। युवक 26 मार्च को दुर्घटना में घायल हुआ था और 2 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। इस बारे में मृतक के पिता सैन्यकर्मी की तरफ से भगत की कोठी थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

यह भी पढ़िए-घरवाले सोते रहे,लुटेरी दुल्हन गहने रुपया लेकर भागी

भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि एयरपोर्ट थानान्तर्गत इंद्रा कॉलोनी शारदा पार्क के समीप रहने वाला दिनेश पुत्र मुन्नाराम नायक बासनी क्षेत्र में किसी फर्म में काम करता था। 26 मार्च की शाम को वह ड्यूटी से निवृत होकर घर की तरफ अपनी बाइक से लौट रहा था। तब भगत की कोठी पीली टंकी के पास में पीछे से तेज गति से आई एक स्कार्पियो के चालक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में उसका दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी 2 अप्रैल को मथुरादास माथुर अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। घटना में मृतक के पिता मुन्नाराम की तरफ से भगत की कोठी थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।

 यहां से आप एप्लिकेशन इंस्टॉल कर सकते हैं-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026